नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes

सोमवार, 2 जनवरी 2012

नये वर्ष में भण्डार गृह निगम की क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य : श्री अशोक बजाज


 निगम के मुख्यालय भवन का निर्माण भी जल्द शुरू होगा
नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित
(समाचार) 

त्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के मुख्यालय में आज यहां नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नये वर्ष 2012 के आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बजाज ने उन्हेंसम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सहयोग तथा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से हाल के वर्षों में निगम द्वारा अपनी भण्डारण क्षमता में उत्साह जनक वृध्दि हो रही है। निगम का प्रधान कार्यालय वर्तमान में किराए के भवन में चल रहा है। अब राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा स्वयं के मुख्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसका निर्माण नये वर्ष 2012 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य होगा। श्री बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों के अनाजों के सुरक्षित भण्डारण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निगम को सौंपी गई है। नये वर्ष में निगम द्वारा अपनी भण्डारण क्षमता को बढ़ाकर दोगुना करते हुए देश में एक मिसाल कायम करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हम सब को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि निगम के 108 केन्द्रों में वर्तमान 471 गोदामों की भण्डारण क्षमता लगभग चार लाख 91 हजार मीटरिक टन है। इस नये कैलेण्डर वर्ष 2012 में निगम ने अपनी भण्डारण क्षमता और भी अधिक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए करीब 150 नए गोदामों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग तीन लाख मीटरिक टन होगी। इनमें से अनेक गोदामों का निर्माण प्रारंभ हो गया है, जबकि कई गोदामों के लिए टेण्डर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विगत एक वर्ष में निगम ने 91 गोदामों का निर्माण किया है, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग एक लाख 64 हजार मीटरिक टन है। इन्हें मिलाकर अब निगम के गोदामों की संख्या 471 तक पहुंच गई है। इनकी कुल क्षमता लगभग छह लाख मीटरिक टन से अधिक हो गई है। नये 150 गोदामों का निर्माण होने के बाद हम लगभग साढ़े नौ लाख मीटरिक टन से भी अधिक की भण्डारण क्षमता हासिल कर लेंगे। श्री बजाज ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं जैसे - नियमितीकरण, पदोन्नति, नियुक्ति आदि के प्रकरणों में विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नये वर्ष में दोगुने उत्साह के साथ काम करने और अपनी कार्यशैली में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी। श्री बजाज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों के लिए भी खुशहाली की कामना की।

4 टिप्‍पणियां:

  1. बधाई इस उपलब्धि के लिए .बधाई नए साल की .

    जवाब देंहटाएं
  2. अशोक जी आपको आंग्ल नववर्ष 2012 की हार्दिक शुभकामनाएं.....और साथ ही बहुउपयोगी उपलब्धी और आपके कर्मयोगी कर्तव्यनिष्ठता के लिए.सहृदय धन्यवाद..
    ------------------जय श्रीराम

    जवाब देंहटाएं
  3. सराहनीय प्रस्तुति

    जीवन के विभिन्न सरोकारों से जुड़ा नया ब्लॉग 'बेसुरम' और उसकी प्रथम पोस्ट 'दलितों की बारी कब आएगी राहुल ...' आपके स्वागत के लिए उत्सुक है। कृपा पूर्वक पधार कर उत्साह-वर्द्धन करें

    जवाब देंहटाएं