नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes
अशोक बजाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अशोक बजाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 जनवरी 2012

गोदामों के शीघ्र निर्माण तथा भण्डारण घाटा कम करने के निर्देश


नये जिलों में नोडल अधिकारी घोषित
( समाचार )
      छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज छ0ग0 राज्य भण्डारगृह निगम के नोडल अधिकारियों की एक बैठक ली। श्री बजाज ने स्कंध के भण्डारण एवं परिवहन में होने वाली भण्डारण हानि पर चिन्ता व्यक्त करते हुए भण्डारण हानि को राष्ट्रीय क्षति बताया तथा वैज्ञानिक भण्डारण के दौरान विभिन्न कारणों से अनाज में होने वाली भण्डारण हानि को न्यूनतम स्तर पर लाने के निर्देश दिए। साथ ही श्री बजाज ने इस नव वर्ष 2012 को छ0ग0 राज्य भण्डारगृह निगम के लिए -‘‘भण्डारण हानि घटाओ‘‘ वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा  की । उन्होंने कहा कि न्यू रायपुर में प्रांतीय कार्यालय एवं कर्मचारी आवास बनाने प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2012 में ही न्यू रायपुर में कार्यालय भवन निर्माण सुनिश्चित करें ।

           बैठक को संबोधित करते हुए निगमाध्यक्ष श्री बजाज ने सभी गोदामों के रखरखाव एवं मरम्मत के निर्देश दिए तथा निर्माणाधीन गोदामों को समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा धर्मकांटों की स्थापना के भी निर्देश दिए।

             बैठक में निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने नव गठित जिलों में निगम के कामकाज में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए नये जिलों के शाखा प्रबंधकों को नोडल अधिकारियों  का प्रभार घोषित किया गया, जिनमें- बालोद-श्री डी.के. शर्मा,   मुंगेली- श्री वीरेन्द्र शर्मा, गरियाबंद - श्री जितेन्द्र भेडि़या, सूरजपूर-बी0आर0 शिव,  बलौदा बाजार- एस0के0 गुप्ता,  बलरामपुर- सी.एस. रांगरे, सुकमा-दीपक मेहता,  कोण्डागांव-वही0के0 निगम, बेमेतरा  -ए0के0 असाटी, नारायणपुर-श्री सतीश सरवैया, बीजापुर-श्री ए0के0 मिश्रा। 


                बैठक में निगम के सचिव श्री एच0पी0 ब्यौहार, प्रबंधक लेखा- श्री रितेश अग्रवाल, प्रबंधक तकनीकी- श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, प्रबंधक वाणिज्य- श्री एम0एल0 माकोड़े, कार्यपालन यंत्री श्री एन0 राजा एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में श्री बजाज ने सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को नव-वर्ष की शुभकामनायें व्यक्त की।

सोमवार, 2 जनवरी 2012

नये वर्ष में भण्डार गृह निगम की क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य : श्री अशोक बजाज


 निगम के मुख्यालय भवन का निर्माण भी जल्द शुरू होगा
नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित
(समाचार) 

त्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के मुख्यालय में आज यहां नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नये वर्ष 2012 के आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बजाज ने उन्हेंसम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सहयोग तथा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से हाल के वर्षों में निगम द्वारा अपनी भण्डारण क्षमता में उत्साह जनक वृध्दि हो रही है। निगम का प्रधान कार्यालय वर्तमान में किराए के भवन में चल रहा है। अब राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा स्वयं के मुख्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसका निर्माण नये वर्ष 2012 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य होगा। श्री बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों के अनाजों के सुरक्षित भण्डारण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निगम को सौंपी गई है। नये वर्ष में निगम द्वारा अपनी भण्डारण क्षमता को बढ़ाकर दोगुना करते हुए देश में एक मिसाल कायम करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हम सब को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि निगम के 108 केन्द्रों में वर्तमान 471 गोदामों की भण्डारण क्षमता लगभग चार लाख 91 हजार मीटरिक टन है। इस नये कैलेण्डर वर्ष 2012 में निगम ने अपनी भण्डारण क्षमता और भी अधिक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए करीब 150 नए गोदामों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग तीन लाख मीटरिक टन होगी। इनमें से अनेक गोदामों का निर्माण प्रारंभ हो गया है, जबकि कई गोदामों के लिए टेण्डर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विगत एक वर्ष में निगम ने 91 गोदामों का निर्माण किया है, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग एक लाख 64 हजार मीटरिक टन है। इन्हें मिलाकर अब निगम के गोदामों की संख्या 471 तक पहुंच गई है। इनकी कुल क्षमता लगभग छह लाख मीटरिक टन से अधिक हो गई है। नये 150 गोदामों का निर्माण होने के बाद हम लगभग साढ़े नौ लाख मीटरिक टन से भी अधिक की भण्डारण क्षमता हासिल कर लेंगे। श्री बजाज ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं जैसे - नियमितीकरण, पदोन्नति, नियुक्ति आदि के प्रकरणों में विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नये वर्ष में दोगुने उत्साह के साथ काम करने और अपनी कार्यशैली में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी। श्री बजाज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों के लिए भी खुशहाली की कामना की।

रविवार, 1 जनवरी 2012

गुदड़ी के लाल

 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नेत्रहीन गायक कलाकारों को दिया आशीर्वाद : रेडियो श्रोताओं ने मुख्यमंत्री को दी 
नये वर्ष की बधाई
 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के दो नेत्रहीन गायक कलाकारों द्वारा अपनी नेत्रहीनता की कठिन चुनौती के बावजूद संगीत के क्षेत्र में लगातार अर्जित की जा रही कामयाबी पर उन्हें आशीर्वाद सहित शुभकामनाएं दी है। इनमें से राजधानी रायपुर निवासी श्री कांति लाल बरलोटा ने राज्य के इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से गायन और दर्शन शास्त्र में एम.ए. की डिग्री हासिल की है, जबकि खैरागढ़ की सुश्री कविता देशमुख इन दिनों इसी विश्वविद्यालय में गायन में एम.ए. कर रही हैं।  मुख्यमंत्री को नए वर्ष 2012 की बधाई देने छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज के नेतृत्व में आज शाम यहां उनके निवास पर आए छत्तीसगढ़ रेडियो स्रोता संघ के प्रतिनिधि मंडल में ये दोनों नेत्रहीन कलाकार भी शामिल थे। डॉ. सिंह ने सभी लोगों के लिए नये वर्ष पर सुख-समृध्दि की कामना की। डॉ. रमन सिंह ने दोनों प्रतिभावान कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि  नेत्रहीन होने के बावजूद संगीत के क्षेत्र में उनकी गहरी दिलचस्पी सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कामयाबी यह साबित करती है कि अगर मनोबल ऊंचा हो तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं ने आज से प्रारंभ नए कैलेण्डर वर्ष 2012 के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री से रेडियो श्रोताओं का परिचय कराया। इनमें रायपुर के श्री शांतनु भट्टाचार्य ने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से गायन में प्रथम श्रेणी में एम.ए. किया है। वहीं राजनांदगांव के बाल कलाकार आदित्य कोठारी ने छत्तीसगढ़ी गीतों के एक वीडियो एलबम्ब 'का मया-का पीरित रे' में भी अपनी भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री से मिलने आए रेडियो श्रोताओं ने रायपुर के श्री मोहन लाल देवांगन भी थे, जो आज भी दिन में 17 घंटों तक नियमित रूप से रेडियो विशेष रूप से आकाशवाणी के कार्यक्रम सुनते हैं। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के सचिव श्री विनोद वंडलकर सहित सर्वश्री परसराम साहू, कमल लखानी, वैभव गोलछा तथा जगदीश राठौर भी शामिल थे।
DPR

सोमवार, 26 दिसंबर 2011

छत्तीसगढ़ के प्रयाग में " राजिम कुंभ 2012 " की तैयारी आज से प्रारंभ



हानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम पर छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द तीर्थ राजिम के परम्परागत माघ पूर्णिमा के वार्षिक मेले की तैयारी शुरू हो गई है। इस सिलसिले में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी श्री पुन्नूलाल मोहले ने आज शाम राजिम में केन्द्रीय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन द्वारा जनसहयोग से 'राजिम कुंभ' के रूप में आयोजित किए जाने वाले इस वार्षिक मेले से संबंधित तैयारियों के बारे में अधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। राजिम कुंभ का यह सातवां वर्ष होगा।

       विशेष रूप से बनाए गए पंडाल में श्री मोहले की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय समिति की आज की तैयारी बैठक में बताया गया कि इस बार राजिम कुंभ का आयोजन 07 फरवरी 2012 से शुरू होगा और महाशिवरात्रि पर 20 फरवरी 2012 को इसका समापन होगा। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित आज की बैठक में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, महासमुन्द्र के लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम श्रीमती अंजना महाडिक और राजिम कुंभ मेला समिति के अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर चन्द्राकर सहित पर्यटन विभाग के सचिव श्री मनोहर पाण्डेय, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक श्री नरेन्द्र शुक्ला, इतिहासकार और बख्शी सृजनपीठ के अध्यक्ष श्री रमेन्द्र नाथ मिश्र भी उपस्थित थे। इनके अलावा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय एवं स्थानीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन ंसिंह के नेतृत्व में राजिम के इस प्रसिध्द मेले को राजिम कुंभ के रूप में देश-विदेश में अच्छी पहचान मिली है। विगत वर्षों में इसका आयोजन बहुत ही बेहतर ढंग से हुआ है।


        श्री मोहले ने उम्मीद जतायी कि इस बार भी राजिम कुंभ के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित और संचालित होंगे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को राजिम कुंभ में आने वाले साधु-संतों और लाखों श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दाल-भात केन्द्रों की व्यवस्था, नगर एवं मेला स्थल की नियमित साफ-सफाई सहित सभी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और कला मण्डलियों को भी मुख्य मंच पर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मौका दिया जाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

आरंग विकास खंड के ग्राम कुटेला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर संपन्न

मुख्यमंत्री  डा. रमन सिंह की नेतृत्व कुशलता , सकारात्मक दृष्टिकोण एवं ग्रामोन्मुखी योजनाओं से जन समस्याओं में पिछले 8 वर्षों में तेजी से कमी आई -- अशोक बजाज

 रायपुर / राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने आरंग विकास खंड के ग्राम कुटेला में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में भाग लिया तथा किसानों को गेहूं व चने का बीज वितरण किया . इस अवसर पर उन्होनें नवनिर्मित खाद गोदाम तथा उचित मूल्य की दूकान का लोकार्पण किया . कार्यंक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश चंद्राकर , सुनील मिश्रा , छोटेलाल सोनकर , मोहन चंद्राकर , के.पी.सूर्यवंशी , अमरनाथ वर्मा , अश्वनी शर्मा ,धरमदास गौतम , कृष्णकुमार भारद्वाज ,विनोद साहू , ध्रुव कुमार मिर्धा , रामाधार वर्मा ,रामानुज चंद्राकर ,संजय चंद्राकर ,राजेन्द्र वर्मा ,रमेश वर्मा ,शंकर साहू ,मोहन साहू ,ललित पान्डे ,दयालू यादव , एस.डी.एम. खां , मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे . सभा को संबोधित कराते हुए श्री बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री  डा. रमन सिंह की नेतृत्व कुशलता , सकारात्मक दृष्टिकोण एवं ग्रामोन्मुखी योजनाओं से जन समस्याओं में पिछले 8 वर्षों में तेजी से कमी आई है . उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों को केंद्र बिन्दु  बना कर योजनायें संचालित की जा रही है जिसके संतोष जनक परिणाम सामने आ रहें है . श्री बजाज के कहा कि छ.ग. सरकार की आंशिक नशाबंदी का ही परिणाम है कि इस साल दीपावली का त्यौहार पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया . 


गुरुवार, 7 जुलाई 2011

स्वतंत्रता सेनानियों के गांव भुरका को मिला गौरव ग्राम का दर्जा

ग्रामीणों ने राजधानी आकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज के नेतृत्व में रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड स्थित गौरव ग्राम भुरका से आए प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम भुरका को गौरव ग्राम का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व जनदर्शन में भुरका को गौरव ग्राम का दर्जा दिलाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्वश्री कन्हैया प्रसाद शुक्ला, रामाधार शुक्ला और श्री गंगा प्रसाद शुक्ला ग्राम भुरका के निवासी थे। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम पंचायत भुरका की सरपंच श्रीमती गीता साहू, उप सरपंच डॉ. विनित शुक्ला सहित श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती सोहदरा साहू, श्रीमती दायावती पटेल, श्रीमती रूखमणि यादव, श्रीमती गोदावरी साहू, श्री हरिशंकर शर्मा और श्री सीताराम यादव भी शामिल थे।

ग्राम चौपाल

गुरुवार, 3 मार्च 2011

राजिम अर्ध्दकुंभ 2011 का समापन समारोह


जल स्त्रोतों की रक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत -  श्री दत्त

   
 रायपुर, 02 मार्च 2011/महाशिवरात्रि के अवसर पर आज शाम प्रयागराज राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने राजिम अर्ध्दकुंभ महापर्व 2011 के समापन समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल श्री दत्त सहित सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राजीव लोचन की पूजा अर्चना भी की। राज्यपाल श्री दत्त ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पूर्वजों, मनीषियों और संत जनों ने सदियों पूर्व से नदियों और सरोवरों की महत्ता पर बल दिया था। आज इस बात की फिर से आवश्यकता है कि हम अपने जल स्त्रोतों की रक्षा करे। उन्होंने कहा आज महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा राजिम शिवमय दिखाई दे रहा है,  शिव का शाब्दिक अर्थ है कल्याण करना। उन्होनें इस अवसर पर पूरे राज्य और नागरिकों के कल्याण की कामना की।
    राज्यपाल ने कहा कि राजिम अर्ध्दकुंभ महापर्व का आयोजन एक बड़ा और भव्य आयोजन है जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए है,  उन्होंने इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित बनायें रखने के लिये राज्य शासन की तारीफ की, उन्होने कामना कि की यह आयोजन हमेशा चलता रहेगा और छत्तीसगढ़ राज्य और यहां के नागरिकों को साधु-संतों की प्रेरणा तथा आशीर्वाद हमेशा मिलता   रहेगा। राज्यपाल ने भगवान राजीव लोचन तथा कुलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की विशेष पूजा की। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में जनता को राजिम अर्ध्दकुंभ तथा महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजिम कुंभ को साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त है। इसीलिए इसकी प्रसिध्दि निरंतर बढ़ रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिवेणी संगम में दर्शनार्थियों की भीड़ और साधु-संतों की उपस्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि तीर्थ नगरी राजिम को अब ज्यादा प्रसिध्दि मिल रही है। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार शरीर को चलाने के लिए भोजन की जरूरत होती है उसी प्रकार जीवन को सफल बनाने अध्यात्म और धर्म जरूरी है। अध्यात्म के कारण ही विभिन्न विषम   परिस्थितियों के बाद भी देश की एकता मजबूत बनी हुई है। श्री अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-शांति और समृध्दि की कामना की।
    कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विभिन्न धर्मो और सम्प्रदायों का आस्था स्थल है। राजिम कुंभ के आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक सौहार्द्र की परम्परा और मजबूत हुई है। राजिम कुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर भक्ति भाव की धारा बहती है। विधायक महंत रामसुंदर दास ने कहा कि राजिम कुंभ के माध्यम से भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। मैं उम्मीद करता हूं कि राजिम कुंभ हर साल नई प्रतिष्ठा को प्राप्त करेगा। सांसद श्री चंदूलाल साहू ने अपने उद्बोधन में राजिम क्षेत्र की पावन महिमा की चर्चा की। राजगुरू महामण्डलेष्वर श्रीविशोकानंद जी महाराज ,महामण्डलेश्वर  प्रज्ञानंद जी महाराज तथा चम्पारण्य प्राकटय पीठाधीश्वर श्री द्वारकेश  लाल जी ने अपने आशीष वचन में जनता का आध्यात्मिक मार्ग दर्शन किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संतों की भी पावन उपस्थिति रही। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले,छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, विधायक श्री लेखराम साहू,पूर्व सांसद श्री पवन  दीवान,जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी उपस्थित थीं। छत्तीसग़ढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आभार प्रदर्शन किया।



शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

राज्य के प्रस्तावित बजट से अटल जी का सपना साकार होगा-श्री अशोक बजाज


    रायपुर, 26 फरवरी 2011

      छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने कहा है कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना प्रारंभ होने से राज्य के सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने की पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की परिकल्पना अब साकार होगी। श्री बजाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.  रमन सिंह द्वारा आज विधानसभा में वर्ष 2011-12  के लिए प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों,गरीबों और कमजोर तबकों के लोगों के अलावा ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए रायपुर में प्रशिक्षण् केन्द्र के लिए 50  लाख रूपए का प्रावधान करने पर सरकार को धन्यवाद दिया। श्री बजाज ने कहा कि इससे सहकारी संस्थाओं के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार आयेगा।
      श्री बजाज ने बजट प्रस्ताव में नये वित्तीय वर्ष से सभी जिलों में रोजगार मेला आयोजित कर रोजगार के अवसर प्रदान करने के फैसले को रोजगार सृजन की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने गाय के गोबर,गो-मूत्र और पंचगव्य से निर्मित किए जाने वाले सभी प्रकार के उत्पादों को करमुक्त करने,राज्य में औषधि और सुगंधित पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इससे निर्मित सुगंधित तेल को करमुक्त करने, जूते-चप्पलों समेत अन्य क्षेत्रों में कर छूट देने तथा आम लोगों एवं निम्न, मध्यवर्गीय परिवारों के हित में गैस चूल्हा पर कर की दर 14 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के निर्णय का स्वागत किया है। श्री बजाज ने शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मदिरा के कुप्रभाव को देखते हुए 02 हजार से कम आबादी वाले गांवों में देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों को एक अप्रैल 2011  से बंद करने के निर्णय का भी स्वागत किया है। श्री बजाज ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ शासन के इस वर्ष के बजट से किसानों और ग्रामीणों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा तथा इससे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार होगा।


गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

मंडी अध्यक्षों ने अशोक बजाज से भेंट की

राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज से आज प्रदेश के विभिन्न कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्षों ने भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. भेंट करने वालों में दुर्गाप्रसाद सिंह (सारंगढ़), रामभगत ध्रुव(राजिम), गनपत ध्रुव(गोबरा नवापारा),बिजली सिदार(बरमकेला),मोहन ध्रुव(बेमेतरा), रामायण ध्रुव(बलौदाबाजार), जागेश्वेर ध्रुव(कुरूद), श्रीमती मनीषा(धमतरी), श्रीमती देवींन बाई नेताम (भाटापारा), श्रवण कुमार सिदार (सक्ती), कौशिल्या सोरी (चारामा), रश्मि गबेल (आमानदूला), अजय बंसल (चाम्पा) आदि शामिल थे.





रायपुर दिनांक 24 फरवरी 2011

राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज से आज प्रदेश के विभिन्न कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्षों ने भेंट कर अपनी  समस्याओं से अवगत कराया.  भेंट करने वालों में दुर्गाप्रसाद सिंह (सारंगढ़), रामभगत ध्रुव(राजिम), गनपत ध्रुव(गोबरा नवापारा),बिजली सिदार(बरमकेला),मोहन ध्रुव(बेमेतरा), रामायण ध्रुव(बलौदाबाजार), जागेश्वेर ध्रुव(कुरूद), श्रीमती मनीषा(धमतरी), श्रीमती देवींन बाई नेताम (भाटापारा), श्रवण कुमार सिदार (सक्ती), कौशिल्या सोरी (चारामा), रश्मि गबेल (आमानदूला), अजय बंसल (चाम्पा) आदि शामिल थे.

बुधवार, 23 फ़रवरी 2011

शांति और खुशहाली के लिए होंगे और भी बेहतर प्रयास : डॉ. रमन सिंह

 बुधवार, २३ फरवरी २०११





रायपुर 23 फरवरी 2011


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि नया छत्तीसगढ़ राज्य अब एक नई करवट ले रहा है। प्रदेश की दो करोड़ से अधिक जनता विकास के एक दशक को पार कर अब ग्यारहवे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान राज्य शासन द्वारा विगत सात वर्षो में आम जनता के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान बनी है। गरीबों के लिए शुरू की गई अत्यंत किफायती चावल की योजना को अब केन्द्र सरकार पूरे देश में लागू करने जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि भगवान राजीव लोचन और संत महात्माओं के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में सुख-शांति, समृध्दि और खुशहाली लाने के लिए आने वाले वर्षो में और भी अधिक बेहतर प्रयास राज्य सरकार द्वारा किये जाएंगे। राजिम कुंभ ने छत्तीसगढ़ को देश के सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलायी है।

मुख्यमंत्री आज रात महानदी, सोंढुर और पैरी नदियों के पवित्र संगम पर आयोजित राजिम कुंभ के छठवें दिन विशाल संत समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि भगवान राजीव लोचन की कृपा, संत महात्माओं के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से राजिम कुंभ का यह छठवां आयोजन यहॉ किया गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजिम कुंभ का ही एक अच्छा और सुखद प्रभाव है कि इन छह वर्षो में छत्तीसगढ़ पर अकाल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा, बल्कि देश का यह नया राज्य और भी अधिक तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ता चला जा रहा है। पलायन की पीड़ा से छत्तीसगढ़ मुक्त हुआ है। सकल घरेलू उत्पाद की दृष्टि से राज्य की विकास दर 11.49 प्रतिशत रही जो देश में सबसे ज्यादा है। इसमें छत्तीसगढ़ ने गुजरात जैसे पुराने और विकसित राज्य को भी पीछे छोड़ दिया। डॉ. सिंह ने संत समागम मे पधारे गोवर्धन मठ, पुरी के जगत्गुरू शंकराचार्य स्वामी निष्चलानंद सरस्वती सहित देश भर से आए संत महात्माओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आगमन से छत्तीसगढ़ की धरती धन्य हुई है। मुख्यमंत्री ने राजिम कुंभ में श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए छह करोड़ रूपए की लागत से बनवाए गए एनीकट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें आगामी वर्षो में छह फीट से भी ज्यादा पानी रहेगा। आने वाले वर्षो में राजिम कुंभ को इसकी गरिमा के अनुरूप बेहतर से बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। संत समागम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, खाद्य मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल, संत कवि और पूर्व सांसद श्री पवन दीवान, पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ के इस पावन तीर्थ राजिम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा कानून बनाकर राजिम कुंभ की परम्परा की शुरू की गई । जहां धर्मात्माओ का राज होता है वहां परमात्मा का वास होता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोई भी कुंभ साधु-संतों के बिना सार्थक नहीं होता। राजिम कुंभ साधु-संतों वाणी से ही चरितार्थ हो रहा है। उन्होने कहा कि साधु-संतो के आशीर्वाद से हम छत्तीसगढ़ को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाएंगे जहां धर्म की रक्षा हो,  सुख शांति हो और कोई भूखा न रहे। छत्तीसगढ़ धर्म धरा है। राजिम कुंभ के माध्यम से धर्मध्वजा पूरे विश्व में लहराएगी। कृषि मंत्री श्री चंद्रषेखर साहू ,खाद्य मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले और विधायक श्री अमितेष शुक्ल ने भी संत समागम में अपने विचार व्यक्त किए। गोवर्धन मठ, पुरी के पीठाधीश्वर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी निष्चलानंद महाराज ने इस अवसर पर आशीष वचन में लोगों को मांस-मंदिरा जैसी सामाजिक बुराईयों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र निर्माण के लिए वैदिक संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप समाज के विकास और जनकल्याण के लिए शासन तंत्र को तत्पर रहना चाहिए। स्वामी निश्चलानंद महाराज ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर विकास करना पूरे विश्व के लिए लाभदायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संत समागम के अवसर पर भगवान राजीव लोचन के मंदिर में पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र की सुख-समृध्दि और खुशहाली के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा। डॉ.  सिंह ने इस मौके पर पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी सहित सभी आमंत्रित साधु-संतों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजिम कुंभ की झलकियाँ








सोमवार, 31 जनवरी 2011

सामाजिक स्तर पर नशापान का व्यापक विरोध होना चाहिए - अशोक बजाज

30-01-2011

रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने डडसेना सिन्हा कलार समाज के विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक स्तर पर नशापान का व्यापक विरोध होना चाहिए, इसके लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। इस अवसर पर श्री घासीराम सिन्हा, श्री राधाकृष्ण टण्डन, श्री राधेश्याम सिन्हा, श्री कृपाराम सिन्हा, श्री मन्नूलाल सिन्हा और श्री पन्नालाल सिन्हा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सारखी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

30-01-2011
रायपुर यूथ क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वाधान में ग्राम सारखी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने किया।

बालोद में चुनाव की शंखनाद

बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सनौद में दिनांक 30 जनवरी को पलारी जोन के कार्यकर्ताओं आयोजित की गई . जोन प्रभारी श्री अशोक बजाज ने  उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दीये. इस अवसर पर श्री प्रीतपाल बेलचंदन, श्री टीकाराम साहू, श्री श्याम अग्रवाल, लखन गुरूपंच, भानुप्रताप साहू, संतोष गंगवेर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यकर्ताओं ने इस उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती कुमारी बाई साहू को प्रचंड बहुमत से जिताने  का संकल्प लिया .

शनिवार, 29 जनवरी 2011

शराब दुकानों को बंद करने का फैसला स्वागत योग्य : श्री अशोक बजाज

रायपुर, 29 जनवरी 2011

     छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्त छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए पहले कदम के रूप में दो हजार से कम जनसंख्या वाले गांवों में शराब की 250 दुकानों को बंद करने के निर्णय का स्वागत किया है। श्री बजाज ने इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है और कहा है कि उनके इस निर्णय से राज्य को 'स्वस्थ और समृध्द छत्तीसगढ़' के रूप में विकसित करने का मार्ग आसान हो जाएगा। श्री बजाज ने यह भी कहा कि रमन सरकार का यह निर्णय राज्य और समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि नशे की सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने की राज्य सरकार की मंशा को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों को भी आगे आना होगा। श्री बजाज ने रायपुर जिले में 'नशा हे खराब-झन पिहू शराब' के अपने लोकप्रिय नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस नारे के साथ जिले में शराब के खिलाफ जन-जागरण का उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

प्रदेश के बहादुर बच्चों का सम्मान :भंडार गृह निगम अध्यक्ष श्री बजाज ने किया सम्मानित








रायपुर, 25 जनवरी 2011
    छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज यहां माना कैम्प स्थित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मारक वृध्दाश्रम में प्रदेश के सात वीर बच्चों को कुलदीप निगम फांउडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रदेश के इन वीर बच्चों का चयन छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की ओर से राज्य वीरता के लिए किया गया है। महामहिम राज्यपाल 26 जनवरी के दिन इन बच्चों को सम्मानित करेंगे। प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले ये सात वीर सपूत है- कुमारी शीतल साध्वी सलूजा-रायपुर, कुमारी अंजलि सिंह गौतम कुंआकोंडा, श्री दुर्गेश सिंह ओट्टी और श्री देवाशीष पाण्डेय-बिलासपुर, श्री युवराज यादव और श्री भागवत यादव-सेलूद तथा श्री जयदीप सिंह बैस-अकलतरा।
   श्री बजाज ने वहां लगभग डेढ़ धंटा वृध्दाश्रम में वीर बच्चों और वृध्दजनों के बीच व्यतीत किया। उन्होंने वृध्दाश्रम में रह रहे वृध्दजनों से उनका कुशलक्षेम पूछा। श्री बजाज ने कहा कि दूसरों के जीवन को बचाने वाले इन बच्चों ने वीरता का परिचय देते हुए प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया है। इनका सम्मान करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर स्वर्गीय कुलदीप निगम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी निर्भिक पत्रकारिता की प्रशंसा की। 

रविवार, 23 जनवरी 2011

भण्डार गृह निगम द्वारा प्रदेश भर में किया जाएगा कृषक संगोष्ठियों का आयोजन : श्री अशोक बजाज



निगम के सभी गोदामों को मार्च तक मिलेगा नया लुक
अगले एक वर्ष में भण्डार क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य
नव-नियुक्त निगम अध्यक्ष द्वारा पहली समीक्षा बैठक

    रायपुर 23 जनवरी 2011

राज्य के किसानों को फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अनाज भण्डारण और अनाज सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा प्रदेश भर में अपनी 107  शाखाओं में कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। लगभग पांच लाख मीटरिक टन की सम्मिलित क्षमता वाले निगम के इन सभी 107  गोदामों को इस वर्ष मार्च के अन्त तक रंग-रोगन के साथ एक नया लुक दिया जाएगा। प्रत्येक गोदाम के सामने आकर्षक बोर्ड लगाकर किसानों और आम नागरिकों को निगम की कार्य प्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी। अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज यहां निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्हें इस आशय के निर्देश दिए। निगम अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री बजाज की अध्यक्षता में यह पहली समीक्षा बैठक थी।
    कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभा भवन में दिन भर चली इस मैराथन बैठक में निगम के राज्य मुख्यालय के अधिकारियों सहित सभी जिलों के शाखा प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और अभियंताओं की उपस्थिति में उनके काम-काज की व्यापक समीक्षा की गयी और प्रदेश में अनाज भण्डार तथा अन्न सुरक्षा के लिए भावी कार्य योजना तथा रणनीति पर विचार मंथन हुआ। निगम अध्यक्ष श्री बजाज ने कहा कि अनाज का हर दाना मूल्यवान होता है। इसलिए अन्न सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ.  रमन सिंह की मंशा के अनुरूप निगम के सभी कार्य किसानों और गरीबों को केन्द्र बिन्दु में रखकर किए जाएंगे। उन्होंने निगम मुख्यालय सहित सभी मैदानी अधिकारियों को इसी भावना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। प्रदेश में स्थित निगम के 107 भण्डार गृहों को 31 मार्च 2011 तक भीतर और बाहर से बेहतर रंगाई-पोताई करने के लिए आज की बैठक में निगम अध्यक्ष ने प्रत्येक शाखा प्रबंधक को पचास हजार रूपए तक खर्च करने का भी अधिकार तुरन्त प्रदान कर दिया। निगम अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम को देश के सर्वश्रेष्ठ भण्डार गृह निगम के रूप में पहचान दिलाने के लिए सबको मिलकर पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।
    श्री बजाज ने बैठक में कहा कि वर्तमान में निगम के गोदामों की कुल भण्डार क्षमता लगभग पांच लाख मीटरिक टन है,  जिसे अगले एक वर्ष में बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य लेकर हम सबको काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं राज्य की प्रमुख फसल धान सहित अन्य फसलों के सुरक्षित भण्डारण के लिए निगम की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से हर संभव सहयोग देने को तत्पर हैं। इसके लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि भण्डार गृह निगम से गोदाम निर्माण का प्रस्ताव मिलने पर निगम को 25 प्रतिशत छूट पर शासकीय भूमि तत्काल आवंटित करें,  जिसके लीज रेंट में 50 प्रतिशत की रियायत भी मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी है। श्री बजाज ने आज की बैठक में अधिकारियों को राज्य सरकार के इस निर्णय के अनुरूप गोदामों के निर्माण के लिए जिलों में त्वरित पहल करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया गया कि निगम को 68  नये गोदामों के निर्माण की स्वीकृति मिली है और अब तक इनमें से 40  स्थानों पर इनकी निर्माण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें से कई गोदाम 1800 से लेकर 3600 मीटरिक टन क्षमता के होंगे। श्री बजाज ने कहा कि वे बहुत जल्द प्रदेश के सभी चार संभागीय मुख्यालयों रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर और जगदलपुर जाकर वहां निगम की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इन चारों संभागीय मुख्यालयों में निगम के क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। उन्होंने अधिकारियों को गोदामों के बेहतर रख-रखाव पर लगातार ध्यान देने और स्थल निरीक्षण भी करते रहने के निर्देश दिए। श्री बजाज ने कहा कि मैं भी स्वयं इन गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण करूंगा। बैठक में निगम के प्रबंध संचालक डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित मुख्यालय और जिलों से आए सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।DPR

रविवार, 17 अक्टूबर 2010

पर्यावरण है तो हम हैं -डा. रमन सिंह

पर्यावरण जागरूकता अभियान के प्रथम चरण के समापन के समाचार  को नॅशनल लुक रायपुर ने प्रमुखता से 
प्रकाशित किया है इस समाचार को नवापारा राजिम  के संवाददाता  श्री सैनी जी ने भेजा था .