छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज कल रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर ग्राम सकरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। श्री बजाज ने कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को ट्रेक्टर, स्प्रेयर एवं प्रमाणित बीजों के मिनीकिटों का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने स्वस्थ और समृध्द छत्तीसगढ़ बनाने के लिए नशा मुक्ति जन-जागरण की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में दो हजार तक आबादी वाले गांवों में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में विगत एक अप्रैल से ढाई सौ से अधिक शराब दुकानों को बंद करवा दिया गया है। श्री बजाज ने कहा कि नशा मुक्त छत्तीसगढ़ निर्माण का हम सब का सपना तभी साकार होगा जब आम जनता भी राज्य शासन की मंशा के अनुरूप इसमें सक्रिय सहयोग देगी। श्री बजाज ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इसके लिए उठाये जा रहे कदमों को अब तक भरपूर जन-समर्थन मिला है। रायपुर जिले में भी इसके अच्छे और उत्साह जनक नतीजे मिल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह जन-समर्थन आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और जिला पंचायत सदस्य- श्रीमती बुगल अजगले, राजेश साहू तथा दानीराम साहू और जनपद सदस्य श्री ओमप्रकाश साहू तथा पूर्व सदस्य - श्री हृदयराम साहू, डॉ0 मनीष साहू तथा लीलाराम साहू, ब्यास नारायण साहू सहित अनेक जन-प्रतिनिधि, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में जिला पंचायत और प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। DPR
NASHA-MUKTI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NASHA-MUKTI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 22 जून 2011
सोमवार, 31 जनवरी 2011
सामाजिक स्तर पर नशापान का व्यापक विरोध होना चाहिए - अशोक बजाज
30-01-2011
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने डडसेना सिन्हा कलार समाज के विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक स्तर पर नशापान का व्यापक विरोध होना चाहिए, इसके लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। इस अवसर पर श्री घासीराम सिन्हा, श्री राधाकृष्ण टण्डन, श्री राधेश्याम सिन्हा, श्री कृपाराम सिन्हा, श्री मन्नूलाल सिन्हा और श्री पन्नालाल सिन्हा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)