नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes
नशा मुक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नशा मुक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

नशामुक्ति की दिशा में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह

प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है . भारत माता वाहिनी गठन के पश्चात् महिलाएं इस दिशा में काफी सक्रीय होती जा रही है . ग्राम भोथीडीह की महिलाओं ने स्व-स्फूर्त  भारत माता वाहिनी का गठन कर जन-जागरण का काम  शुरू कर दिया है . गाँव में पू.मा.शाला के शुभारंभ तथा प्रस्तावित नए भवन के भूमिपूजन के अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं तथा  राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज को नशामुक्ति  के  बारे में बोलने का आग्रह किया . उन्होंने जगह जगह " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " के पोस्टर भी लगाये थे . इस अवसर पर श्री बजाज ने कहा कि महिलाओं ,जवानों  एवं ग्रामवासियों के सहयोग से ही गाँव नशामुक्त हो सकता है . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा. रमण सिंह ने इस पुनीत कार्य की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है अतः महिलाएं स्वयं आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं .
     सरपंच डा. संध्या तिवारी के नेतृत्व में भोथीडीह की महिलाएं अशोक बजाज की अगवानी करती हुईं .

 " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " का बैनर
  महिलाओं को संबोधित करते हुए अशोक बजाज

  मंच का दृश्य
 मंच का दृश्य

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

महिलाएं ही नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकती है - अशोक बजाज



राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने कहा है कि भारत माता वाहिनी नशामुक्त समाज का निर्माण करेगी। यह पुनीत कार्य नारी शक्ति के संकल्प से ही संभव है, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नारी शक्ति को पहचान कर नशा मुक्ति के लिए महिलाओं पर विश्वास किया है, सभी महिलाएं भारत माता वाहिनी से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में प्राण-प्रण से जुट जाएं। उन्होने कहा कि नशामुक्त होने पर ही समाज आगे बढ़ेगा। श्री बजाज ने उक्त उदगार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुन्दरकेरा एवं उपरवारा में आयोजित भारत माता वाहिनी के संकल्प कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और गांव व समाज को नशामुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया। श्री बजाज ने इस अवसर पर उपस्थित जन-समुदाय से संकल्प पत्र भरवाया तथा भारत माता वाहिनी की सदस्यों को परिचय पत्र प्रदान किए। नशा मुक्ति अभियान के इस कार्यक्रम को लेकर गांवों में काफी उत्साह का माहौल था। जैसे ही श्री बजाज मंच पर पहुंचे लोगों ने 'नशा है खराब झन पीहू शराब' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। ग्राम वासियों ने इस आशय के नारे दीवारों पर भी लिखे है। इस अवसर पर सरपंच श्री टिकेन्द्र साहू, समिति के अध्यक्ष श्री नत्थूराम साहू, भारत माता वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती रूखमनी साहू, श्री खुमान सिंह, श्री बिसौहा साहू, श्री खगेश कुमार साहू, उपरवारा के श्री आनन्द साहू, श्री राजकुमार तारवानी, श्री संतूलाल साहू, श्री राजकुमार पटेल, श्री गजानन्द साहू, वाहिनी अध्यक्ष श्रीमती पुनौती बाई साहू एवं श्रीमती उषा किरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं स्कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे। 

बुधवार, 22 जून 2011

नशा मुक्त छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए जन सहयोग जरूरी : श्री अशोक बजाज


छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज  कल रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर ग्राम सकरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। श्री बजाज ने कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को ट्रेक्टर, स्प्रेयर एवं प्रमाणित बीजों के मिनीकिटों का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने स्वस्थ और समृध्द छत्तीसगढ़ बनाने के लिए नशा मुक्ति जन-जागरण की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में दो हजार तक आबादी वाले गांवों में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में विगत एक अप्रैल से ढाई सौ से अधिक शराब दुकानों को बंद करवा दिया गया है। श्री बजाज ने कहा कि नशा मुक्त छत्तीसगढ़ निर्माण का हम सब का सपना तभी साकार होगा जब आम जनता भी राज्य शासन की मंशा के अनुरूप इसमें सक्रिय सहयोग देगी। श्री बजाज ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इसके लिए उठाये जा रहे कदमों को अब तक भरपूर जन-समर्थन मिला है। रायपुर जिले में भी इसके अच्छे और उत्साह जनक नतीजे मिल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह जन-समर्थन आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और जिला पंचायत सदस्य- श्रीमती बुगल अजगले,  राजेश साहू तथा दानीराम साहू और जनपद सदस्य श्री ओमप्रकाश साहू तथा पूर्व सदस्य - श्री हृदयराम साहू, डॉ0 मनीष साहू तथा लीलाराम साहू, ब्यास नारायण साहू सहित अनेक जन-प्रतिनिधि, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में जिला पंचायत और प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।  DPR