नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes
ABHANPUR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ABHANPUR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 26 जनवरी 2013

गणतंत्र दिवस 2013 के कार्यक्रमों की झलकियाँ

प्रस्तुत है गणतंत्र दिवस 2013 के कार्यक्रमों की झलकियाँ -  
गणतंत्र दिवस 2013 : चौपाल में ध्वजारोहण.

गणतंत्र दिवस 2013 : राज्य भंडारगृह निगम के प्रांतीय मुख्यालय में ध्वजारोहण.
गणतंत्र दिवस 2013 : राज्य भंडारगृह निगम के प्रांतीय मुख्यालय में ध्वजारोहण.

गणतंत्र दिवस 2013 : सरस्वती शिशु मंदिर अभनपुर में बालमित्र पत्रिका का विमोचन.

गणतंत्र दिवस 2013 : सरस्वती शिशु मंदिर अभनपुर में ध्वजारोहण.

गणतंत्र दिवस 2013 :शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला अभनपुर.

गणतंत्र दिवस 2013 :शा. बजरंग दास उच्चतर माध्यमिक शाला अभनपुर में ध्वजारोहण.

गणतंत्र दिवस 2013 : श्री बजरंग दास शा. उच्चतर माध्यमिक शाला अभनपुर में गणतंत्र दिवस समारोह.

गणतंत्र दिवस 2013 : अभनपुर के मुख्य संयुक्त समारोह में ध्वजारोहण.
गणतंत्र दिवस 2013 : नगर पंचायत अभनपुर के तत्वाधान में मुख्य समारोह में परेड की सलामी.
गणतंत्र दिवस 2013 : नगर पंचायत अभनपुर द्वारा आयोजित नगर स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति.
गणतंत्र दिवस 2013 : नगर पंचायत अभनपुर द्वारा आयोजित नगर स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह .


                गणतंत्र दिवस की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं !

रविवार, 5 फ़रवरी 2012

राजिम कुंभ मेला-2012 की तैयारियां जोरो पर

मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 बन्दूकधारी जवान होंगे तैनात
पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष की गयी अधिक तैयारियां
पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा और साफ-सफाई के लिए विशेष प्रबंध

विश्राम गृह राजिम में व्यवस्था संबंधी अधिकारीयों की बैठक
छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिध्द तीर्थ नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम पर 07 फरवरी से राजिम कुम्भ मेला-2012 शुरू हो रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल 4 फरवरी की देर रात्रि तक पूरे मेला स्थल के अलावा नवापारा और राजिम में मेले के लिए की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्री अग्रवाल ने इसके बाद राजिम के विश्राम गृह में मेले से जुड़े रायपुर, धमतरी और गरियाबंद जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर पूरी व्यवस्था की समीक्षा की। पर्यटन मंत्री ने लोमश ऋषि के पास संत आश्रम पहुंचकर कल्पवासियों से मुलाकात की।  इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, धमतरी जिले के कलेक्टर श्री एस. प्रकाश, गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री दिलीप वासनीकर, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व श्री एन.के. शुक्ला, मेला अधिकारी श्री रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 4 फरवरी
की देर रात्रि  पूरे मेला स्थल में घूम कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.

    पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने सबसे पहले नयापारा से बेलाहीघाट होते हुए चौबे बांधा पुल और राजिम नगर में राजिम कुंभ मेले के संबंध में की गयी तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कुलेश्वर मंदिर, लोमस ऋषि आश्रम, सन्त समागम स्थल, राजीव लोचन महोत्सव के लिए बनाए गए मुक्ताकाशी मंच पर की गयी व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग और नगरीय निकायों द्वारा मेले के लिए किए गए जरूरी प्रबंधों के बारे में बताया। श्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि इस वर्ष अधिक व्यापक रूप से सन्त समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसीलिए मेले में अधिक संख्या में श्रध्दालु आएंगे। श्री अग्रवाल ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सड़क, यातायात, पार्किंग, सफाई व्यवस्था और त्रिवेणी संगम पर श्रध्दालु के पुण्य स्नान के लिए किए गए इंतजामों के बारे में सिलसिलेवार जानकारी ली। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग और बेरीकेटिंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस साल मेले में संत श्री आशाराम बापू का तीन दिवसीय प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया है। प्रवचन स्थल पर भी आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बैठक व्यवस्था होनी चाहिए।
राजिम त्रिवेणी संगम में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के पास
माननीय संगठन महामंत्री श्री रामप्रताप जी एवं अन्य मित्रों के साथ .

    पर्यटन मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को उनके विभागों द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण कर जायजा लेने के निर्देश देते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं में यदि किसी प्रकार कमी पायी जाती है, तो मेला शुरू होने से पहले सुधार लिया जाए। उन्होंने सन्त समागम में आने वाले साधुओं के लिए बनायी जा रही साधु कुटियों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी लेकर इन कुटियों में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं में लगे तीनों जिलों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जरूरी सभी तैयारियां करें। श्री अग्रवाल ने मेला स्थल पर रेत में आन्तरिक मार्गो के दोनों किनारे लाईट और रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजिम के सबसे पुराने पुल के समानान्तर बने नये पुल के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि मेले के दौरान ही इस पुल के लोकार्पण के लिए तैयारी कर ली जाए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मेले की बेहतर व्यवस्था के लिए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग और सलाह लिया जाए। DPR

रविवार, 6 नवंबर 2011

छत्तीसगढ़ में धान उत्सव प्रारंभ

मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों से बढ़ रहा धान का उत्पादन : श्री अशोक बजाज

                                 
श्री अशोक बजाज ने ग्राम सिवनी में धान खरीदी का शुभारंभ किया 
छत्तीसगढ़ की प्राथमिक सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए किसानों की चहल-पहल शुरू हो गई है। उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बेहतर इंतजाम वहां किए गए हैं।राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने धान खरीदी के विशेष अभियान के प्रथम दिवस पर कल रायपुर जिले के ग्राम सिवनी, खिलोरा, केन्द्री, अभनपुर, पी. जामगांव और सुन्दरकेरा के उपार्जन केन्द्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां किसानों से मुलाकात की और धान उपार्जन के लिए आगामी 15 फरवरी तक चलने वाले खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। श्री बजाज ने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और किसानों की मेहनत के फलस्वरूप राज्य में धान के उत्पादन में लगातार वृध्दि हो रही है। वर्ष 2010-11 में सर्वाधिक चावल उत्पादन के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 'कृषि कर्मण' पुरस्कार से नवाजा है। पिछले साल हमारे यहां की समितियों में पांच हजार करोड़ रूपए से भी ज्यादा राशि का लगभग 51 लाख मीटरिक टन धान खरीदा गया था। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने समितियों में 55 लाख मीटरिक टन धान उपार्जन का अनुमानित लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों को छह हजार करोड़ रूपए से ज्यादा राशि का भुगतान किया जाएगा। श्री बजाज ने किसानों को कार्तिक एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके साथ मार्कफेड, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और विभिन्न प्राथमिक सहकारी समितियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। जनसंपर्क छत्तीसगढ़ रायपुर

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

नशामुक्ति की दिशा में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह

प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है . भारत माता वाहिनी गठन के पश्चात् महिलाएं इस दिशा में काफी सक्रीय होती जा रही है . ग्राम भोथीडीह की महिलाओं ने स्व-स्फूर्त  भारत माता वाहिनी का गठन कर जन-जागरण का काम  शुरू कर दिया है . गाँव में पू.मा.शाला के शुभारंभ तथा प्रस्तावित नए भवन के भूमिपूजन के अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं तथा  राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज को नशामुक्ति  के  बारे में बोलने का आग्रह किया . उन्होंने जगह जगह " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " के पोस्टर भी लगाये थे . इस अवसर पर श्री बजाज ने कहा कि महिलाओं ,जवानों  एवं ग्रामवासियों के सहयोग से ही गाँव नशामुक्त हो सकता है . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा. रमण सिंह ने इस पुनीत कार्य की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है अतः महिलाएं स्वयं आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं .
     सरपंच डा. संध्या तिवारी के नेतृत्व में भोथीडीह की महिलाएं अशोक बजाज की अगवानी करती हुईं .

 " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " का बैनर
  महिलाओं को संबोधित करते हुए अशोक बजाज

  मंच का दृश्य
 मंच का दृश्य

सोमवार, 22 अगस्त 2011

पारागांव में नशामुक्ति के लिए चौपाल

समाचार/प्रेस/अभनपुर/नशामुक्ति/ 22 अगस्त 2011                 

महिलायें मुख्यमंत्री के विश्वास में खरा उतरें 
 
 
 



चौपाल 
रायपुर  / राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने नशामुक्ति के लिए ग्राम पारागांव  में चौपाल लगाकर महिलायों को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सतत संघर्ष करने की अपील की . उन्होंने कहा कि नशापान से व्यक्ति का शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक पतन होता है . नशाखोर व्यक्ति ना केवल स्वयं का बल्कि पूरे समाज को बर्बाद करता है . श्री बजाज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि केवल सरकार के प्रयास से ही इस बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता बल्कि इसके लिए सबको सामने आना पड़ेगा . माननीय मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने इस महान पुनीत कार्य के लिए महिलाओं पर भरोसा करके गाँव-गाँव  में भारत माता वाहिनी बनाने का फैसला किया है , अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे मुख्यमंत्री के विश्वास में खरा उतरे . उपस्थित जनसमुदाय को युधिष्ठिर चंद्राकर एवं साधना सौरज ने भी संबोधित किया . इस अवसर पर पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद गौतम , शिवराम देवांगन , तिलकराम देवांगन सहित अनेक लोंगों से जीवन भर नशापान ना करने तथा अन्य लोंगों को भी इस बुराई से दूर रहने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया . कार्यक्रम में जनपद सदस्य सोहन देवांगन , मनमोहन अग्रवाल , अकरम खां , राजेन्द्र देवांगन , उमेंद बांसवार ,कौशल  बांसवार  , शांति बाई देवांगन , मनीषा साकुरे , अवध देवांगन ,  कृष्णा देवांगन, अर्जुन बांसवार , मांगतीन यादव , बगस राम साहू , गीता निषाद मीना देवांगन , कमला देवांगन , सरस्वती साहू , राधा वर्मा , मायावती यादव , सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्तिथ थे .
 
 
  पारागांव में नशामुक्ति अभियान के कार्यक्रम में संबोधन
 नशामुक्ति अभियान में जुटी महिलाएं
 
 

अनुसुइया बनी खोल्हा की सरपंच

समाचार / हरिभूमि / चुनाव / अभनपुर /   22 अगस्त 2011 /


मंगलवार, 16 अगस्त 2011

स्वतंत्रता दिवस 2011की झलकियाँ


 स्वतंत्रता दिवस 2011की झलकियाँ



राज्य भंडार गृह निगम मुख्यालय रायपुर में ध्वजारोहण 
राज्य भंडार गृह निगम मुख्यालय रायपुर में समारोह
   राज्य भंडार गृह निगम अभनपुर में ध्वजारोहण
राज्य भंडार गृह निगम अभनपुर में ध्वजारोहण
 शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण- 1
 शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण - 2
  शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में समारोह
 शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण -1
शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण - 2
शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर में समारोह 
  शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर के समारोह में स्कूली बच्चे

बुधवार, 27 जुलाई 2011

समाज के नवनिर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका


ग्राम पंचायत नवागांव (लखना ) विकास खंड अभनपुर जिला रायपुर  में सोमवार दिनांक  25 जुलाई २०११ को नए हाईस्कूल के  शुभारंभ तथा नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं शाला भवन के  लोकार्पण के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री अशोक बजाज ने कहा कि समाज के नवनिर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका है .

सोमवार, 18 जुलाई 2011

मुख्यमंत्री को किसानों ने धान से तौलकर सम्मानित किया


रायपुर, 18 जुलाई 2011
1792-180711
       मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज रायपुर जिले में स्थित राज्य के प्रसिध्द तीर्थ चम्पारण्य प्रवास के दौरान किसानों ने धान से तौल कर सम्मानित किया। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति चम्पारण्य के किसानों ने मुख्यमंत्री को वर्ष 2010-11 में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक चावल उत्पादन के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। चम्पारण्य के किसान सर्वश्री बलिराम निषाद, चैतूराम यादव, विष्णु साहू, वीरेन्द्र साहू और शोभिन्द साहू सहित अनेक किसानों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में यह राष्ट्रीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ के हमारे लाखों मेहनतकश किसानों के कठोर परिश्रम को प्राप्त सम्मान है। यह पुरस्कार राज्य के सभी किसानों को समर्पित है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, राज्य भण्डार गृह निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज तथा सर्वश्री जगत प्रकाश नड्डा, रामप्रताप सिंह और रामसेवक पैकरा समेत अनेक वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री को नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा इस महीने की सोलह तारीख को आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के हाथों छत्तीसगढ़ के यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। DPR
क्रमांक-1792/स्वराज्य

गुरुवार, 7 जुलाई 2011

स्वतंत्रता सेनानियों के गांव भुरका को मिला गौरव ग्राम का दर्जा

ग्रामीणों ने राजधानी आकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज के नेतृत्व में रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड स्थित गौरव ग्राम भुरका से आए प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम भुरका को गौरव ग्राम का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व जनदर्शन में भुरका को गौरव ग्राम का दर्जा दिलाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्वश्री कन्हैया प्रसाद शुक्ला, रामाधार शुक्ला और श्री गंगा प्रसाद शुक्ला ग्राम भुरका के निवासी थे। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम पंचायत भुरका की सरपंच श्रीमती गीता साहू, उप सरपंच डॉ. विनित शुक्ला सहित श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती सोहदरा साहू, श्रीमती दायावती पटेल, श्रीमती रूखमणि यादव, श्रीमती गोदावरी साहू, श्री हरिशंकर शर्मा और श्री सीताराम यादव भी शामिल थे।

ग्राम चौपाल

मंगलवार, 5 जुलाई 2011

शाला प्रवेशोत्सव ,नशामुक्ति एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान हसदा

 रायपुर  जिले के अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल  ग्राम हसदा में  दिनांक 5 जुलाई 2011 को शाला प्रवेशोत्सव ,नशामुक्ति एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ .