नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes
swc लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
swc लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 जून 2013

छत्तीसगढ़ की अनाज भण्डारण क्षमता में अप्रत्याशित वृद्धि

छत्तीसगढ़ की अनाज भण्डारण क्षमता लगभग 12 लाख मीटरिक टन तक पहुंची : साढ़े नौ साल में बने 245 करोड़ के 364 नये गोदाम
 
 भण्डारण शुल्क में सामान्य किसानों को 20 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को 30 प्रतिशत की विशेष छूट
अनाज भण्डारण के लिए अग्रिम आरक्षण की भी सुविधा
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

                       कृषि उपजों के सुरक्षित भण्डार के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से भण्डारण की सुविधा देने राज्य शासन द्वारा बड़े पैमाने पर गोदामों का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की एजेंसी के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा विगत वर्ष 2004 से वर्तमान वर्ष 2013 में अब तक लगभग साढे़ नौ साल में 245 करोड़ रूपए की लागत से 364 गोदामों का निर्माण किया गया है, जिनकी भण्डारण क्षमता लगभग सात लाख मीटरिक टन है। इन्हें मिलाकर भण्डार गृह निगम के गोदामों की संख्या बढ़कर 779 और उनकी कुल भण्डारण क्षमता बढ़कर ग्यारह लाख 82 हजार 712 मीटरिक टन तक पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निगम द्वारा गोदाम निर्माण का कार्य एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अशोक बजाज 
                              निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज यहां बताया कि वर्तमान 779 गोदामों में से 348 गोदामों का निर्माण उनके वर्तमान कार्यकाल के विगत ढाई वर्ष में यानी दिसम्बर 2010 से अब तक की अवधि में किया गया है, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग पांच लाख मीटरिक टन है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ भण्डार गृह निगम की स्थापना दो मई 2002 को हुई थी। किसानों के साथ-साथ व्यापारियों, संस्थाओं और अन्य जमाकर्ताओं को अनाज के सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से भण्डारण की सुविधा देना निगम का उददेश्य है। इसमें किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सामान्य किसानों को उनके जमा किए जाने वाले स्टाक पर भण्डारण शुल्क में बीस प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसानों को तीस प्रतिशत छूट पर भण्डारण सुविधा दी जा रही है। किसान अगर अपना माल निगम के गोदामों में जमा करने के लिए अग्रिम आरक्षण चाहते हों, तो उन्हें इसकी सुविधा भी निगम की ओर से मिल सकती है। किसान अगर चार माह का अग्रिम भण्डारण शुल्क जमा कर दें, तो उन्हें भण्डारण शुल्क में पांच प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। गोदामों से पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वाले किसानों और अन्य लोगों को जो, वहां भण्डारण करवाना चाहते हैं, उन्हें उनके कृषि उपजों की सुरक्षा के लिए कीट उपचार सुविधा भी नाम मात्र के शुल्क पर दी जा रही है।
                               श्री बजाज ने बताया कि निगम द्वारा 68 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 नये गोदामों के लोकार्पण का कार्यक्रम भी विकास यात्रा के दौरान बनाया गया था। इन गोदामों की भण्डारण क्षमता दो लाख 31 हजार 800 मीटरिक टन है। इनमें से लगभग 59 गोदामों का लोकार्पण पिछले महीने की छह तारीख से 25 तारीख के बीच विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों सम्पन्न हो चुका है। लोकार्पित गोदामों में धरसींवा, खरोरा, महासमुंद, बसना, सरायपाली, बागबाहरा, पिथौरा, धमतरी, सिहावा, कुरूद, डौंडी, गुण्डरदेही, कवर्धा, पंडरिया, केशलूर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, गीदम, कोन्टा, कांकेर, चारामा और पखांजूर क्षेत्र के किसानों को अनाज भण्डारण की अच्छी सुविधा मिलेगी। इनके अलावा भैरमगढ़, जांजगीर, अकलतरा, सक्ती, बाराद्वार, चाम्पा, कोरबा, कटघोरा, पाली, लोहरसिंग, घरघोड़ा, बरमकेला, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, कुसमी, विश्रामपुर, सूरजपुर, कुनकुरी, बगीचा, पत्थलगांव, फरसाबहार, बैकुंठपुर और जनकपुर में भी नये गोदामों का निर्माण किया जा चुका है। विगत 25 मई को दरभा क्षेत्र में नक्सल हिंसा के कारण अनेक वरिष्ठ नेताओं, नागरिकों और पुलिस जवानों की शहादत की दुखद घटना के कारण विकास यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। इस वजह से इनका लोकार्पण नहीं हो पाया। विकास यात्रा में भण्डार गृह निगम द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों लगभग एक लाख 46 हजार मीटरिक टन भण्डारण क्षमता के 77 नये गोदामों के निर्माण के लिए भूमिपूजन का भी कार्यक्रम था। श्री बजाज ने बताया कि इनमें से 44 गोदामों का भूमिपूजन महासमुंद धमतरी, बालोद, भिलाई्र-तीन, केशकाल और चारामा के कार्यक्रमों  सम्पन्न हुआ। भण्डार गृह निगम के पांच क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर और दुर्ग में संचालित किए जा रहे हैं।
 क्रमांक-878/स्वराज्य,रायपुर, 04 जून 2013

गुरुवार, 22 मार्च 2012

नगरी में 1800 मीटरिक टन के गोदाम का शिलान्यास



आदिवासी क्षेत्रों में भण्डारण क्षमता बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : श्री अशोक बजाज


छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में अनाज भण्डारण की क्षमता बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री बजाज ने आज धमतरी जिले के तहसील और विकासखण्ड मुख्यालय नगरी  (सिहावा) में 60 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 1800 मीटरिक टन क्षमता के गोदाम का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। श्री बजाज ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन हर साल बढ़ता जा रहा है। किसानों से धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था राज्य शासन द्वारा समितियों के माध्यम से की गई है। इस वर्ष बीते खरीफ में सहकारी समितियों में लगभग 60 लाख मीटरिक टन धान की आवक हुई है। यह वास्तव में एक नया कीर्तिमान है। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों और किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री बजाज ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है।  प्रदेश में धान सहित दलहन-तिलहन तथा रबी फसलों का उत्पादन भी निरन्तर बढ़ रहा है। कृषि उपजों की विपुल पैदावार को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में गोदामों के निर्माण की एक व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें आदिवासी क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उसी कार्य योजना के तहत आज नगरी में भी गोदाम निर्माण का शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी धु्रव, मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक श्री शिवराज शाह, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री नागेन्द्र शुक्ल और जनपद सदस्य श्री विकल गुप्ता सहित सर्वश्री राजेन्द्र गोलछा, अमर सिंह पटेल, जीवन नाहटा, रवि दुबे, प्रकाश बैस, आलोक सिन्हा, अचला यदु, प्रतिमा सिन्हा, अजय नाहटा, शिवशंकर गुप्ता, रामाधीन तथा राज्य भण्डार गृह निगम के कार्यपालन अभियंता श्री साबिर खान, वाणिज्य प्रबंधक श्री एम.एल. माकोड़े और क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चटर्जी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। DPR

मंगलवार, 20 मार्च 2012

छत्तीसगढ़ के राशन दूकानों में "अन्नपूर्णा ए.टी.एम."

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और भी अधिक पारदर्शी तथा सुगम बनाने कोर पी.डी.एस.
 राशन दूकान संचालित करने वाली महिलाओं को मिला अन्नपूर्णा  ए.टी. एम.
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश राज्य शासन द्वारा की जा रही है। इस प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से शत-प्रतिशत पारदर्शिता आयी है। मुख्यमंत्री ने आज शाम राजधानी रायपुर के राजातालाब में प्रायोगिक तौर पर पांच राशन दुकानों के लिए कोर पी.डी.एस. तथा केरोसीन कम्प्यूटरीकरण व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कोर पी.डी.एस. के अन्तर्गत हितग्राही परिवारों को स्मार्ट कार्ड प्रदान कर कोर पी.डी.एस. की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रणाली की प्रशंसा करते हुए स्मार्ट कार्ड को बैंकों के एटीएम कार्ड जैसा बताया। उन्होंने इसका नामकरण 'राशन का अन्नपूर्णा एटीएम कार्ड' करने का भी ऐलान किया। डॉ. सिंह ने एक हितग्राही को उसके कार्ड के आधार पर राशन भी वितरित किया।
   उल्लेखनीय है कि कोर पी.डी.एस. में परिवारों को राशनकार्ड के स्थान पर स्मार्ट कार्ड दिए जा रहे हैं। संबंधित राशन दुकान में जाकर हितग्राही अपने स्मार्ट कार्ड को मशीन में डालकर अपने कोटे के राशन में से जरूरत के हिसाब से राशन प्राप्त कर सकता है। अगले दो माह में राजधानी रायपुर की सभी 175 राशन दुकानों को इस नवीन प्रणाली से जोड़कर वहां के वर्तमान राशन कार्ड धारकों को स्मार्ट कार्ड जारी करने का लक्ष्य है। इस प्रणाली में ऐसी कम्प्यूटरीकृत तकनीकी व्यवस्था की है कि कोई भी स्मार्ट कार्ड धारक किसी भी राशन दुकान में जाकर अपने स्मार्ट कार्ड के आधार पर जरूरत का राशन प्राप्त कर सकता है।
    खाद्य मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल,  छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज,विधायक श्री कुलदीप जुनेजा , नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री बी.एल. तिवारी और खाद्य सचिव श्री विकासशील विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
 "अन्नपूर्णा ए.टी.एम." का अवलोकन
    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली ने पूरे देश में लिए एक आदर्श व्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनायी है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत प्रदेश के 34 लाख गरीब परिवारों को एक रूपए और दो रूपए किलो की दर से प्रति माह 35 किलो चावल उपलब्ध कराने के लिए लगभग एक हजार करोड़ रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। गरीबों के लिए दी जा रही यह सहायता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस प्रयास में हम काफी हद तक सफल भी रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को इस तरह बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अंतिम व्यक्ति संतुष्ट हो। उन्होंने कहा कि कोर पी.डी.एस. सिस्टम में हितग्राही अपनी पसंद की किसी भी राशन दुकान से अपने हिस्से का राशन ले सकेगा। उन्होंने कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई से प्रारंभ की जा रही इस व्यवस्था का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर में पचास शासकीय उचित मूल्य की दुकानों सह गोदामों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड धारक हितग्राहियों सर्वश्री गणेश, दिलावर खान, अमरिक सिंह, हैनुराव, भुवनेश्वर धीवर, महतरु, श्रीमती मिथला बंछोर और पनकनी बाई को स्मार्ट कार्ड तथा केरोसीन कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के तहत विभिन्न केरोसीन ऐजेंसियों के प्रतिनिधियों को पाईंट ऑफ सेल डिवाइस मशीन वितरित की। इस मशीन के जरिए किस राशन दुकान में कितना केरोसिन है और कितना वितरित किया गया इसकी जानकारी इलेक्ट्रानिक रुप से एन.आई.सी. के सर्वर पर आनलाइन दर्ज हो जाएगी। उन्होंने राशन दुकान से एक हितग्राही श्री तुकेश्वर यादव को स्मार्ट कार्ड के जरिए राशन वितरित कर कोर पी.डी.एस. का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खाद्य मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहिले ने कहा कि अगले दो माह में रायपुर की सभी 175 दुकानों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। राशन लेने वाले को रसीद भी मिलेगी अब उसे राशन के लिए दुकान के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कविताओं के माध्यम से योजना की जानकारी रोचक ढंग से आम जनता को दी।
    संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश में यदि कहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बेहतर व्यवस्था है तो वह छत्तीसगढ़ में है। खाद्य सचिव श्री विकासशील ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राही किसी भी दुकान से राशन ले सकते हैं, उन्हें लिए गये राशन की प्रिंटेड रसीद भी दी जाएगी। यदि हितग्राही किसी दुकान की सेवाओं से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी पसंद की किसी भी दुकान से राशन ले सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चलित राशन दुकानें भी प्रारंभ की जाएंगी, जो निर्धारित दिनों में, तय स्थान पर नियत समय पर उपलब्ध होंगी, हितग्राही इन दुकानों से भी राशन ले सकेंगे। योजना के प्रथम चरण में रायपुर शहर की पांच उचित मूल्य दुकानों में कोर पी.डी.एस. व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। कोर पी.डी.एस. में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को स्मार्ट कार्ड के माध्यम से तथा ए.पी.एल. कार्डधारियों को कम्प्यूटरीकृत राशनकार्ड के जरिए खाद्यान्न प्राप्त होगा। इससे चार हजार से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
    कोर पी.डी.एस. व्यवस्था से उचित मूल्य दुकानदारों को मेनुअल प्रविष्टि से भी मुक्ति मिलेगी और उपभोक्ताओं को खाद्यान्न प्राप्त करने में  कम समय लगेगा। उपभोक्ताओं के द्वारा खाद्यान्न का उठाव करने पर इसकी जानकारी पाइंट ऑफ सेल उपकरण के माध्यम से एन.आई.सी. के सर्वर के जरिए आनलाइन हो जाएगी। इससे खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी। इंटरनेट में खाद्यान्न उठाव की जानकारी दर्ज होने के साथ ही शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में आवश्यकतानुसार पुन: भंडारण किया जा सकेगा तथा उचित मूल्य दुकानों में शेष आबंटन की मात्रा भी देखी जा सकेगी जिससे आबंटन प्रदाय करने में सुविधा होगी।
    रायपुर शहर में जिन पांच उचित मूल्य दुकानों में कोर पी.डी.एस. व्यवस्था आज से लागू की जा रही है, उनमें रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 23 फोकटपारा देवेन्द्र नगर में जयविजय प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 24 राजातालाब में प्रीणा सामुदायिक विकास समिति तथा चलो चलें सामुदायिक विकास समिति द्वारा संचालित दो उचित मूल्य दुकान एवं कालीमाता वार्ड क्रमांक 33 में पंडरी शिव मंदिर के पास स्थित कंचन सामुदायिक विकास समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान शामिल हैं। कोर पी.डी.एस. के लिए चयनित दुकानों में पाइंट आफ सेल उपकरण तथा स्मार्टकार्ड दिया गया है। पाइंट आफ सेल मशीन से स्मार्ट कार्ड और कम्प्यूराईज्ड कोर्ड स्वेप करने पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न चावल, गेहूं, नमक, एवं केरोसीन की पात्रता मात्रा कीमत सहित प्रदर्शित होने के साथ ही बिल भी प्राप्त होगा।

सोमवार, 12 मार्च 2012

भण्डार गृह निगम को 21.90 करोड़ रूपए का मुनाफा




प्रदेश सरकार के सार्वजनिक उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम को चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 21 करोड़ 90 लाख रूपए का विशुध्द मुनाफा हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन प्रतिशत ज्यादा है। निगम की भण्डारण क्षमता आज की स्थिति में बढ़कर करीब सात लाख मीटरिक टन हो गयी है, जबकि वर्ष 2002 में इसकी भण्डारण क्षमता केवल चार लाख 24 हजार मीटरिक टन थी। यह जानकारी आज यहां आयोजित निगम की 9वीं वार्षिक साधारण सभा में दी गयी। निगम मुख्यालय में आयोजित साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने की। श्री बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप निगम द्वारा राज्य में अनाज भण्डारण के अलावा फल-फूलों और सब्जियों के सुरक्षित भण्डारण के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है। इस अवसर पर केन्द्रीय भण्डार गृह निगम के प्रतिनिधि श्री अविनाश गायमुखे, राज्य शासन के प्रतिनिधि, खाद्य विभाग के अवर सचिव श्री एम.के. गुप्ता और निगम महाप्रबंधक श्री जन्मेजय महोबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गुरुवार, 1 मार्च 2012

चावल भण्डारण का 95 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने पर मिली बधाई





राज्यपाल श्री शेखर दत्त से  सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से कल यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 में निगम की भण्डारण क्षमता के अनुरूप कस्टम मिलिंग के 12 लाख मीटरिक टन चावल के भण्डारण का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से अब तक 95 प्रतिशत भण्डारण पूर्ण कर लिया गया है। राज्यपाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें तथा निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। श्री बजाज ने राज्यपाल को बताया कि प्रदेश में चावल की विपुल पैदावार सहित अन्य कृषि उपजों के भण्डारण की क्षमता बढ़ाने के लिए निगम द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न जिलों में गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है। राज्यपाल श्री दत्त ने निगम अध्यक्ष को प्रदेश में साग-सब्जियों और फल-फूलों के सुरक्षित भण्डारण के लिए शीतगृहों के निर्माण के लिए भी पहल करने की सलाह दी। श्री बजाज ने उन्हें बताया कि वर्तमान में निगम के गोदामों की भण्डारण क्षमता सात लाख मीटरिक टन है। इसके अलावा हम लगभग पांच लाख टन भण्डारण क्षमता के निजी गोदाम भी किराए पर लेकर अनाज भण्डारण के लिए उपलब्ध करा रहे हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह स्वयं इसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और उन्होंने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को यह निर्देश भी जारी किया है कि राज्य भण्डार गृह निगम से गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव आने पर उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शासकीय भूमि आवंटित की जाए। (समाचार छत्तीसगढ़ जनसंपर्क रायपुर )

रविवार, 8 जनवरी 2012

गोदामों के शीघ्र निर्माण तथा भण्डारण घाटा कम करने के निर्देश


नये जिलों में नोडल अधिकारी घोषित
( समाचार )
      छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज छ0ग0 राज्य भण्डारगृह निगम के नोडल अधिकारियों की एक बैठक ली। श्री बजाज ने स्कंध के भण्डारण एवं परिवहन में होने वाली भण्डारण हानि पर चिन्ता व्यक्त करते हुए भण्डारण हानि को राष्ट्रीय क्षति बताया तथा वैज्ञानिक भण्डारण के दौरान विभिन्न कारणों से अनाज में होने वाली भण्डारण हानि को न्यूनतम स्तर पर लाने के निर्देश दिए। साथ ही श्री बजाज ने इस नव वर्ष 2012 को छ0ग0 राज्य भण्डारगृह निगम के लिए -‘‘भण्डारण हानि घटाओ‘‘ वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा  की । उन्होंने कहा कि न्यू रायपुर में प्रांतीय कार्यालय एवं कर्मचारी आवास बनाने प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2012 में ही न्यू रायपुर में कार्यालय भवन निर्माण सुनिश्चित करें ।

           बैठक को संबोधित करते हुए निगमाध्यक्ष श्री बजाज ने सभी गोदामों के रखरखाव एवं मरम्मत के निर्देश दिए तथा निर्माणाधीन गोदामों को समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा धर्मकांटों की स्थापना के भी निर्देश दिए।

             बैठक में निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने नव गठित जिलों में निगम के कामकाज में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए नये जिलों के शाखा प्रबंधकों को नोडल अधिकारियों  का प्रभार घोषित किया गया, जिनमें- बालोद-श्री डी.के. शर्मा,   मुंगेली- श्री वीरेन्द्र शर्मा, गरियाबंद - श्री जितेन्द्र भेडि़या, सूरजपूर-बी0आर0 शिव,  बलौदा बाजार- एस0के0 गुप्ता,  बलरामपुर- सी.एस. रांगरे, सुकमा-दीपक मेहता,  कोण्डागांव-वही0के0 निगम, बेमेतरा  -ए0के0 असाटी, नारायणपुर-श्री सतीश सरवैया, बीजापुर-श्री ए0के0 मिश्रा। 


                बैठक में निगम के सचिव श्री एच0पी0 ब्यौहार, प्रबंधक लेखा- श्री रितेश अग्रवाल, प्रबंधक तकनीकी- श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, प्रबंधक वाणिज्य- श्री एम0एल0 माकोड़े, कार्यपालन यंत्री श्री एन0 राजा एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में श्री बजाज ने सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को नव-वर्ष की शुभकामनायें व्यक्त की।

सोमवार, 2 जनवरी 2012

नये वर्ष में भण्डार गृह निगम की क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य : श्री अशोक बजाज


 निगम के मुख्यालय भवन का निर्माण भी जल्द शुरू होगा
नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित
(समाचार) 

छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के मुख्यालय में आज यहां नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नये वर्ष 2012 के आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बजाज ने उन्हेंसम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सहयोग तथा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से हाल के वर्षों में निगम द्वारा अपनी भण्डारण क्षमता में उत्साह जनक वृध्दि हो रही है। निगम का प्रधान कार्यालय वर्तमान में किराए के भवन में चल रहा है। अब राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा स्वयं के मुख्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसका निर्माण नये वर्ष 2012 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य होगा। श्री बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों के अनाजों के सुरक्षित भण्डारण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निगम को सौंपी गई है। नये वर्ष में निगम द्वारा अपनी भण्डारण क्षमता को बढ़ाकर दोगुना करते हुए देश में एक मिसाल कायम करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हम सब को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि निगम के 108 केन्द्रों में वर्तमान 471 गोदामों की भण्डारण क्षमता लगभग चार लाख 91 हजार मीटरिक टन है। इस नये कैलेण्डर वर्ष 2012 में निगम ने अपनी भण्डारण क्षमता और भी अधिक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए करीब 150 नए गोदामों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग तीन लाख मीटरिक टन होगी। इनमें से अनेक गोदामों का निर्माण प्रारंभ हो गया है, जबकि कई गोदामों के लिए टेण्डर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विगत एक वर्ष में निगम ने 91 गोदामों का निर्माण किया है, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग एक लाख 64 हजार मीटरिक टन है। इन्हें मिलाकर अब निगम के गोदामों की संख्या 471 तक पहुंच गई है। इनकी कुल क्षमता लगभग छह लाख मीटरिक टन से अधिक हो गई है। नये 150 गोदामों का निर्माण होने के बाद हम लगभग साढ़े नौ लाख मीटरिक टन से भी अधिक की भण्डारण क्षमता हासिल कर लेंगे। श्री बजाज ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं जैसे - नियमितीकरण, पदोन्नति, नियुक्ति आदि के प्रकरणों में विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नये वर्ष में दोगुने उत्साह के साथ काम करने और अपनी कार्यशैली में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी। श्री बजाज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों के लिए भी खुशहाली की कामना की।

रविवार, 7 अगस्त 2011

भण्डारण का वैज्ञानिक तरीका अपनायेंगें- श्री अशोक बजाज


राज्य भंडार गृह निगम के प्रबंधकों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न 
प्रशिक्षण से कार्य की गुणवत्ता तथा व्यक्तित्व में निखार आता है --अशोक बजाज

रायपुर / राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए गोदाम बनाकर भण्डारण  क्षमता बढ़ाने का  युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है ताकि  किसानों द्वारा उत्पादित संपूर्ण अनाज को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके .श्री बजाज ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास भवन में आयोजित  भण्डारण निगम के शाखा प्रबंधकों की  दो दिवसीय कार्यशाला के समापन के अवसर पर उक्त उदगार  व्यक्त किये . श्री बजाज ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है ,  हम प्रदेश में  भण्डारण का  वैज्ञानिक तरीका अपनाकर प्रदेश का खाद्यान्न सुरक्षित रखेंगें . उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है इससे कार्य की गुणवत्ता तथा व्यक्तित्व में निखार आता है . अतः सभी स्तर के अधिकारियों -कर्मचारियों को समयबद्ध कार्यक्रम बना कर प्रशिक्षित किया जायेगा . इस अवसर पर श्री बजाज ने सभी प्रशिक्षणार्थियों  को  प्रमाण पत्र वितरित किये .समापन कार्यक्रम में निगम के कार्मिक प्रबंधक एच . पी . व्यवहार,तकनीकी प्रबंधक श्रद्धा अग्रवाल , लेखा प्रबंधक रीतेश कुमार एवं सरगुजा के क्षेत्रीय प्रबंधक  आगा खां सहित विभिन्न जिलों से आये शाखा प्रबंधक उपस्थित थे . 



गुरुवार, 7 जुलाई 2011

कुरूद में गोदाम का शिलान्यास


राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के ग्राम भांठागाँव में लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित गोदाम का शिलान्यास  किया . इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते उत्पादन के मद्दे नजर खाद्यान भण्डारण की क्षमता को तीन गुना किया जायेगा . कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा प्रवीण चंद्राकर, निरंजन सिन्हा, दयाराम साहू, खूबलाल कुर्रे,शिवकुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे .   
 

मंगलवार, 5 जुलाई 2011

बजाज ने किया निर्माणाधीन गोदाम का औचक निरीक्षण

धरसीवा में निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण करते हुए श्री अशोक बजाज
रायपुर/ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने दिनांक 4 जुलाई को  रायपुर जिले के धरसीवा में 2800  में.ट. के निर्माणाधीन गोदाम का औचक निरीक्षण  किया  तथा   निर्माण कार्य में गुणवत्ता लेन का निर्देश दिया . इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिलेन्द्र बंछोर ,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल , सरपंच इकबाल कुरैशी, भूपेंद्र कसार, शाखा प्रबंधक टंडन एवं निगम के उपयंत्री बनवासी सहित धरसीवां के अन्य गण्यमान नागरिक उपस्थित थे .  



नईदुनिया रायपुर 06.07.2011


मंगलवार, 28 जून 2011

भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 7,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

बीएस संवाददाता / बेंगलुरु 06, 28, 2011

भारत अपनी भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए अगले साल के अंत तक 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री केवी थॉमस ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देश में भंडारण क्षमता में 1.5 करोड़ टन की वृद्धि की जानी है जिसमें अगले साल के अंत तक 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फिलहाल भंडारण क्षमता 6.2 करोड़ टन है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में 1.5 करोड़ टन क्षमता के गोदाम बनाए जा रहे हैं और यह काम 2012 तक पूरा हो जाएगा।
1अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर ,अशोक बजाज अभनपुर रायपुर,अशोक बजाज अभनपुर, 1ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur,ashok bajaj abhanpur raipur ,,

बुधवार, 22 जून 2011

भण्डारगृह निगम की आमदनी को आयकर मुक्त करने की मांग

     निगम अध्यक्ष श्री बजाज की केन्द्रीय मंत्री श्री थॉमस से मुलाकात


छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने कल यहां केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री के.व्ही.थामस से मुलाकात कर उन्हें राज्य भण्डारगृह निगम को वेयरहाउसिंग से प्राप्त आमदनी पर आयकर से छूट दिलाने का अनुरोध किया। श्री बजाज ने केन्द्रीय मंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ भण्डारगृह निगम पर प्रापर्टी के आधार पर आयकर लगाया जा रहा है, जबकि अन्य प्रदेशों के भण्डारगृह निगमों पर व्यवसायिक आमदनी के आधार पर आयकर लगाया जाता है।

    श्री बजाज ने केन्द्रीय मंत्री को  ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ को चावल हब बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में गोदाम निर्माण की जरूरत बताते हुए इसके लिए उनसे सहयोग का आग्रह किया। श्री बजाज ने उनसे कहा कि प्रदेश में भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिए कम से कम दस लाख टन क्षमता के गोदामों के निर्माण की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए भारतीय खाद्य निगम से आरक्षण गारण्टी की भी मांग की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे। श्री बजाज ने केन्द्रीय मंत्री से कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की भण्डारण क्षमता में वृध्दि की जा सकेगी। श्री बजाज ने केन्द्रीय मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं से छत्तीसगढ़ में खेती की पैदावार में साल-दर-साल लगातार वृध्दि हो रही है। इसे ध्यान में रखकर राज्य में अनाज भण्डारण की क्षमता बढ़ाना बहुत जरूरी हो गया है। श्री बजाज ने इसके लिए भारतीय खाद्य निगम से गारण्टी दिलाने की मांग की।  DPR

सोमवार, 13 जून 2011

Ware Houses Inaugurated

RAIPUR / Food Storage is crucial to public essential commodity demand. Chairman Ashok Bajaj inaugurated the Food Storage Ware Houses in Marwahi Area. The capacity of Ware Houses is about 1800 Metric Ton and 3600 Metric Ton. Marwahi is located many little km away from Bilaspur between Korba District of Chhattisgarh.
Chhattisgarh Ware Houses Corporation Chairman addressing the Ware Houses Inauguration Ceremony and said that - "The Food Storage Capacity of Chhattisgarh increasing soon by the Chief Minister Dr. Raman Singh and Corporation and Ware Houses Construction Work also planned in large numbeer the CGWH Corporation".
Bilaspur District - Marwahi Area the 65 Lacs INR many ware houses inaugurated by Ashok Bajaj and 76 Lacs INR many ware houses with food storage capacity of 1800 Metric Ton and 3600 Metric Ton.

 raipurnews

09/04/2011

गुरुवार, 2 जून 2011

देश में राईस हब के रूप में विकसित होगा छत्तीसगढ़ --- बजाज


 
रायगढ़,  (ब्यूरो छत्तीसगढ़)।  की क्षमता तीन गुना बढ़ाने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य को राईस हब के रूप में विकसित करने के लिए भंडारण की क्षमता बढ़ाने का अभियान छेड़ा गया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक बजाज ने आज यह विचार पेस वार्ता में रखे।
सर्पिट हाऊस में रखे गये पेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में उन्होंने जांजगीर कोरबा सहित कई जिलों तथा रायगढ़ के कई विकासखण्डों का दौरा कर चावल भंडारण की स्थिति तथा नये गोदाम के लिए स्थल चयन का जायजा लिया है। रायगढ़ जिले में पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। जहां तक वर्तमान में शहर व जिले की भंडारण क्षमता का पश्न है फिलहाल शहर में 9 हजार मिट्रीक टन तथा जिले में 53 हजार 400 मिट्रीक टन भंडारण की क्षमता है जिसे आगामी एक साल में बढ़ाकर शहर की भंडारण क्षमता 40 हजार तथा पूरे जिले की भंडारण क्षमता एक लाख 20 हजार मिट्रिक टन से अधिक तक बढ़ाया जायेगा। इस पकार चावल भंडारण की दृष्टि से रायगढ़ जिले को राईस हब बनाने की योजना है। इसके लिए खरसिया को 15 हजार मिट्रिक टन की क्षमता से बढ़ाकर 58 हजार मिट्रिक टन रायगढ़ को 9 हजार से बढ़ाकर 41 हजार मि. टन घरघोड़ा को एक हजार से बढ़ाकर 4600 मि. टन बरमकेला में 1000 मि.टन को बढ़ाकर 2800 मि.टन लैलूंगा में 1800 मि.टन को बढ़ाकर 1900 मि.टन तथा सारंगढ़ में 6600 मि. टन भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 10200 मि.टन करने की योजना है। इसके लिए बड़ा गोदाम बनाया जायेगा। इसी बाबत आज उन्होंने एसडीएम के साथ घरघोड़ा, लोहरसिंग के चावल गोदाम सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया है। एक ही जगह पर माडल साईज के 1800 मि.टन क्षमता वाले गोदामों के लिए कारपोरेशन को एक स्थान पर 20 से 25 एकड़ जमीन की जरूरत होगी, इसका पयास जारी है। नये बनने वाले इन गोदामों में फंगस, लगने, चूहों की समस्या तथा अन्य समस्याओं से निजात के लिए बाऊन्ड्रीवाल, गेट, डबल शटर सिस्टम बनाया जायेगा।


      

गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

खरोरा में हुआ भंडार गृह निगम के गोदाम का भूमिपूजन

 
    :30 PM
    Add event to calendarvCal
    iCal
        रायपुर, 05 अप्रैल 2011
    78-050411
    राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने रायपुर जिले के खरोरा में तीन हजार 600 मीटरिक टन क्षमता के निर्मित होने वाले गोदाम का भूमिपूजन किया। गोदाम के निर्माण पर एक करोड़ 18 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इस अवसर धरसींवा के विधायक श्री देवजी पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक अमलानी एवं उपाध्यक्ष गुरजीत कौर भाटिया सहित सर्वश्री रोशन चंद्राकर, भागवत नायक, नरेन्द्र ठाकुर, देवव्रत चंद्रवंशी, राजीव अग्रवाल और निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री ए.सी. चटर्जी, कार्यपालन अभियंता एस. सी. छाबड़ा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    मंगलवार, 15 मार्च 2011

    मुख्यमंत्री ने किया भण्डार गृह निगम की वेबसाईट का लोकार्पण


     मंगलवार, १५ मार्च २०११

    मुख्यमंत्री डॉ.  रमन सिंह ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम की नव-निर्मित वेबसाईट का लोकार्पण किया। निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री को वेबसाईट की विशेषताओं के बारे में बताया। गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित भण्डार गृह निगम मुख्यालय के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     उल्लेखनीय है कि राज्य निर्माण के बाद निगम ने पहली बार अपनी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए वेबसाईट की शुरूआत की है।कोई भी व्यक्ति कहीं से भी इन्टरनेट पर वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सी जी एस डब्ल्यू सी डॉट सी जी डॉट जी ओ व्ही डॉट इन(www.cgswc.cg.gov.in) पर क्लिक करके इस वेबसाईट का अवलोकन कर सकता है। मुख्यमंत्री ने भण्डार गृह निगम में सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित इस महत्वपूर्ण संचार माध्यम के उपयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अनाजों के सुरक्षित भण्डारण में भण्डार गृह निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज की इस पहल को निगम के काम-काज में पारदर्शिता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि इससे आम जनता को भण्डार गृह निगम के कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से ऑन लाईन मिल सकेगी। उन्होंने वेबसाईट के शुभारंभ पर निगम अध्यक्ष श्री बजाज सहित निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

    निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि वेबसाईट में निगम के सेटअप, अधिकारियों की सूची और राज्य में स्थित निगम की समस्त शाखाओं की सूची आम जनता की जानकारी के लिए प्रदर्शित कर दी गयी है। इसके अलावा निगम की नियमावली और संबंधित सभी अधिनियमों के साथ-साथ निगम के बजट, भण्डार शुल्क और भण्डारण शर्तों की जानकारी, गोदाम निर्माण संबंधी जानकारी निगम द्वारा संचालित गोदामों के फोटोग्राफ्स तथा वार्षिक प्रतिवेदन सहित संचालक मंडल तथा कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी इसमें शामिल की गयी है।




    सोमवार, 21 फ़रवरी 2011

    राज्य भण्डार गृह निगम 2.81 लाख मीटरिक टन क्षमता के नये गोदाम बनाएगा : श्री अशोक बजाज

    संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

        रायपुर, 21 फरवरी 2011

         छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा अनाजों के सुरक्षित भण्डारण के लिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों में लगभग 85 करोड़ रूपए की लागत से दो लाख 81  हजार मीटरिक टन क्षमता के नये गोदाम बनाने का निर्णय लिया गया है। इन गोदामों के बन जाने से निगम की स्वनिर्मित भण्डारण क्षमता लगभग ग्यारह लाख मीटरिक टन हो जाएगी। यह निर्णय राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज की अध्यक्षता में आज यहां संचालक मण्डल की 24वें बैठक मे लिया गया। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड सहित संचालक मण्डल के सदस्यों में सर्वश्री ए. के. सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, जे.वी.बेन्द्रे, विपीन कुमार भारद्वाज, ए.आर.साहू एवं निगम के प्रबंध संचालक श्री जितेन कुमार उपस्थित थे।
        श्री बजाज ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अनाजों के सुरक्षित भण्डारण के लिए विभिन्न विकास प्राधिकरणों से गोदामों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करायी है। इसके कारण ही आज भण्डारण क्षमता में वृध्दि हो पाई है। उन्होंने कहा कि निगम में निवेशित धन के उपयोग से निगम का व्यवसाय सतत् आगे बढ़ रहा है। इस योगदान के लिए वे सभी को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त किया है कि भविष्य में निगम आप सभी के सहयोग से नई ऊचाई तय करेगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2009-10 में अनाजों के सुरक्षित भण्डान के लिए प्रदेश में भण्डार गृह निगम की 106 शाखाएं सचालित थी। वर्तमान में इसकी संख्या 108 हो गई है। उन्होंने कहा कि निगम ने प्रतिवर्ष  अपनी भण्डारण क्षमता का सत्-प्रतिशत से अधिक उपयोग किया है।
        श्री बजाज ने बताया कि निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2009-10 में 52 करोड़ 39 लाख 44 हजार का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि आलोच्य वर्ष में निगम का कुल अर्जित लाभ 33 करोड़ 17 लाख 19 हजार रूपए तथा आयकर अदायगी के पश्चात् शुध्द लाभ 21 करोड़ 84 लाख 16 हजार रूपए है। इस प्रकार निगम की कुल आय में 32.59 प्रतिशत की वृध्दि हुई है। श्री बजाज ने कहा कि राज्य भण्डार गृह निगम निरंतर लाभ में चल रहा है और अंशधारियों को 20 प्रतिशत लाभ का भुगतान भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि लाभार्जन के कारण निगम के निदेशक मण्डल ने प्रतिवेदित वर्ष में भी प्रदत्त पूंजी पर 20 प्रतिशत की दर से लाभांश भुगतान करने का निर्णय लिया है। श्री बजाज ने कहा कि निगम अपने भण्डारगृहों में भाण्डारित स्टाक की गुणवत्ता एवं उसकी मात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करेगा।

    रविवार, 23 जनवरी 2011

    भण्डार गृह निगम द्वारा प्रदेश भर में किया जाएगा कृषक संगोष्ठियों का आयोजन : श्री अशोक बजाज



    निगम के सभी गोदामों को मार्च तक मिलेगा नया लुक
    अगले एक वर्ष में भण्डार क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य
    नव-नियुक्त निगम अध्यक्ष द्वारा पहली समीक्षा बैठक

        रायपुर 23 जनवरी 2011

    राज्य के किसानों को फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अनाज भण्डारण और अनाज सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा प्रदेश भर में अपनी 107  शाखाओं में कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। लगभग पांच लाख मीटरिक टन की सम्मिलित क्षमता वाले निगम के इन सभी 107  गोदामों को इस वर्ष मार्च के अन्त तक रंग-रोगन के साथ एक नया लुक दिया जाएगा। प्रत्येक गोदाम के सामने आकर्षक बोर्ड लगाकर किसानों और आम नागरिकों को निगम की कार्य प्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी। अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज यहां निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्हें इस आशय के निर्देश दिए। निगम अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री बजाज की अध्यक्षता में यह पहली समीक्षा बैठक थी।
        कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभा भवन में दिन भर चली इस मैराथन बैठक में निगम के राज्य मुख्यालय के अधिकारियों सहित सभी जिलों के शाखा प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और अभियंताओं की उपस्थिति में उनके काम-काज की व्यापक समीक्षा की गयी और प्रदेश में अनाज भण्डार तथा अन्न सुरक्षा के लिए भावी कार्य योजना तथा रणनीति पर विचार मंथन हुआ। निगम अध्यक्ष श्री बजाज ने कहा कि अनाज का हर दाना मूल्यवान होता है। इसलिए अन्न सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ.  रमन सिंह की मंशा के अनुरूप निगम के सभी कार्य किसानों और गरीबों को केन्द्र बिन्दु में रखकर किए जाएंगे। उन्होंने निगम मुख्यालय सहित सभी मैदानी अधिकारियों को इसी भावना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। प्रदेश में स्थित निगम के 107 भण्डार गृहों को 31 मार्च 2011 तक भीतर और बाहर से बेहतर रंगाई-पोताई करने के लिए आज की बैठक में निगम अध्यक्ष ने प्रत्येक शाखा प्रबंधक को पचास हजार रूपए तक खर्च करने का भी अधिकार तुरन्त प्रदान कर दिया। निगम अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम को देश के सर्वश्रेष्ठ भण्डार गृह निगम के रूप में पहचान दिलाने के लिए सबको मिलकर पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।
        श्री बजाज ने बैठक में कहा कि वर्तमान में निगम के गोदामों की कुल भण्डार क्षमता लगभग पांच लाख मीटरिक टन है,  जिसे अगले एक वर्ष में बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य लेकर हम सबको काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं राज्य की प्रमुख फसल धान सहित अन्य फसलों के सुरक्षित भण्डारण के लिए निगम की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से हर संभव सहयोग देने को तत्पर हैं। इसके लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि भण्डार गृह निगम से गोदाम निर्माण का प्रस्ताव मिलने पर निगम को 25 प्रतिशत छूट पर शासकीय भूमि तत्काल आवंटित करें,  जिसके लीज रेंट में 50 प्रतिशत की रियायत भी मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी है। श्री बजाज ने आज की बैठक में अधिकारियों को राज्य सरकार के इस निर्णय के अनुरूप गोदामों के निर्माण के लिए जिलों में त्वरित पहल करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया गया कि निगम को 68  नये गोदामों के निर्माण की स्वीकृति मिली है और अब तक इनमें से 40  स्थानों पर इनकी निर्माण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें से कई गोदाम 1800 से लेकर 3600 मीटरिक टन क्षमता के होंगे। श्री बजाज ने कहा कि वे बहुत जल्द प्रदेश के सभी चार संभागीय मुख्यालयों रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर और जगदलपुर जाकर वहां निगम की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इन चारों संभागीय मुख्यालयों में निगम के क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। उन्होंने अधिकारियों को गोदामों के बेहतर रख-रखाव पर लगातार ध्यान देने और स्थल निरीक्षण भी करते रहने के निर्देश दिए। श्री बजाज ने कहा कि मैं भी स्वयं इन गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण करूंगा। बैठक में निगम के प्रबंध संचालक डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित मुख्यालय और जिलों से आए सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।DPR