सोमवार, 16 मई 2011
गुरुवार, 7 अप्रैल 2011
खरोरा में हुआ भंडार गृह निगम के गोदाम का भूमिपूजन
| :30 PM | |
| Add event to calendar | vCal iCal |
रायपुर, 05 अप्रैल 2011
राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने रायपुर जिले के खरोरा में तीन हजार 600 मीटरिक टन क्षमता के निर्मित होने वाले गोदाम का भूमिपूजन किया। गोदाम के निर्माण पर एक करोड़ 18 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इस अवसर धरसींवा के विधायक श्री देवजी पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक अमलानी एवं उपाध्यक्ष गुरजीत कौर भाटिया सहित सर्वश्री रोशन चंद्राकर, भागवत नायक, नरेन्द्र ठाकुर, देवव्रत चंद्रवंशी, राजीव अग्रवाल और निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री ए.सी. चटर्जी, कार्यपालन अभियंता एस. सी. छाबड़ा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मंगलवार, 15 मार्च 2011
मुख्यमंत्री ने किया भण्डार गृह निगम की वेबसाईट का लोकार्पण
मंगलवार, १५ मार्च २०११
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम की नव-निर्मित वेबसाईट का लोकार्पण किया। निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री को वेबसाईट की विशेषताओं के बारे में बताया। गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित भण्डार गृह निगम मुख्यालय के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्माण के बाद निगम ने पहली बार अपनी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए वेबसाईट की शुरूआत की है।कोई भी व्यक्ति कहीं से भी इन्टरनेट पर वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सी जी एस डब्ल्यू सी डॉट सी जी डॉट जी ओ व्ही डॉट इन(www.cgswc.cg.gov.in) पर क्लिक करके इस वेबसाईट का अवलोकन कर सकता है। मुख्यमंत्री ने भण्डार गृह निगम में सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित इस महत्वपूर्ण संचार माध्यम के उपयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अनाजों के सुरक्षित भण्डारण में भण्डार गृह निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज की इस पहल को निगम के काम-काज में पारदर्शिता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि इससे आम जनता को भण्डार गृह निगम के कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से ऑन लाईन मिल सकेगी। उन्होंने वेबसाईट के शुभारंभ पर निगम अध्यक्ष श्री बजाज सहित निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि वेबसाईट में निगम के सेटअप, अधिकारियों की सूची और राज्य में स्थित निगम की समस्त शाखाओं की सूची आम जनता की जानकारी के लिए प्रदर्शित कर दी गयी है। इसके अलावा निगम की नियमावली और संबंधित सभी अधिनियमों के साथ-साथ निगम के बजट, भण्डार शुल्क और भण्डारण शर्तों की जानकारी, गोदाम निर्माण संबंधी जानकारी निगम द्वारा संचालित गोदामों के फोटोग्राफ्स तथा वार्षिक प्रतिवेदन सहित संचालक मंडल तथा कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी इसमें शामिल की गयी है।
शुक्रवार, 11 मार्च 2011
भा.ज.पा.सहकारिता प्रकोष्ठ का जंतर-मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन
>> शुक्रवार, 11 मार्च 2011
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती प्रतिभा पाटिल से दिनांक 07 मार्च को भेंट कर बहुराज्यीय सहकारी समिति अधिनियम संशोधन विधेयक 2010 एवं प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक 2010 को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल में सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, प्रकोष्ट के राष्ट्रीय प्रभारी श्री संतोष गंगवार, प्रकोष्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री धनंजय कुमार सिंह, सांसद श्री ए.टी. नाना पाटिल, सांसद श्री हुकुमनारायण देव सिंह, सह-संयोजक श्री सुनील गुप्ता, श्री अशोक बजाज, श्रीमती वर्षा मांडुलकर एवं श्री अशोक दबाज नई दिल्ली शामिल थे।
राष्ट्रपति से मिलने से पूर्व भा.ज.पा.सहकारिता प्रकोष्ठ के आव्हान पर देश भर से पंहुचें सहकारी कार्यकर्ताओं ने प्रत्यक्ष कर संहिता एवं बहुराज्यीय सहकारी अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध में जंतर मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन किया।बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक-2010 में आमसभा के पारित नियमों को केंद्रीय रजिस्ट्रार को संशोधित करने का अधिकार दिया जा रहा है, जो कि प्रजातन्त्र की मूल भावना के खिलाफ है। सहकारिता जीवन पद्धति है एवं देश की बुनियाद सहकारिता है। केंद्र सरकार सहकारिता को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार की सहकारी विरोधी नीति के चलते सहकारी समितियों एवं संस्थाओं की आर्थिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में श्री धनंजय कुमार सिंह, सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, राज्यसभा के सदस्य श्री नंदकुमार साय, श्री गोपाल व्यास, श्री श्रीमती अनुसुईया उइके, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी श्री संतोष गंगवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री भावना बेन चिखलिया, सह संयोजक द्वय श्री सुनील गुप्ता, श्रीमती वर्षा माडगुलकर, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, उपाध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, श्री लखनलाल साहू, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडेय, दुर्ग के श्री प्रीतपाल बेलचंदन, अंबिकापुर से श्री राजाराम भगत, श्री प्रवीण चंद्राकर, राजनांदगांव के श्री शशिकांत द्विवेदी के अलावा छत्तीसगढ़ के लगभग 650 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।
गुरुवार, 10 मार्च 2011
भा.ज.पा.सहकारिता प्रकोष्ठ का जंतर-मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन
| 07.03.2011 | भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय सहकारिता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में देशभर से आये लगभग दस हज़ार प्रतिनिधियों नें जंतर-मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन कर बहुराज्यीय सहकारी समिति अधिनियम संशोधन विधेयक 2010 एंव प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक 2010 में सहकारी संस्थाओं के विरुद्ध किये गए प्रावधानों को समाप्त करने के लिए जंगी प्रदर्शन किया. इस रैली में छत्तीसगढ़ सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बजाज के नेतत्व में लगभग 1000 कार्यकर्ताओं नें भाग लिया. इसमें प्रमुख रूप से राधाकृष्ण गुप्ता, प्रवीण चंद्राकर, देवेन्द्र पाण्डेय, राजाराम भगत, प्रीतपाल बेलचंदन आदि शामिल हुए. |
गुरुवार, 3 मार्च 2011
राजिम अर्ध्दकुंभ 2011 का समापन समारोह
जल स्त्रोतों की रक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत - श्री दत्त
रायपुर, 02 मार्च 2011/महाशिवरात्रि के अवसर पर आज शाम प्रयागराज राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने राजिम अर्ध्दकुंभ महापर्व 2011 के समापन समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल श्री दत्त सहित सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राजीव लोचन की पूजा अर्चना भी की। राज्यपाल श्री दत्त ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पूर्वजों, मनीषियों और संत जनों ने सदियों पूर्व से नदियों और सरोवरों की महत्ता पर बल दिया था। आज इस बात की फिर से आवश्यकता है कि हम अपने जल स्त्रोतों की रक्षा करे। उन्होंने कहा आज महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा राजिम शिवमय दिखाई दे रहा है, शिव का शाब्दिक अर्थ है कल्याण करना। उन्होनें इस अवसर पर पूरे राज्य और नागरिकों के कल्याण की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि राजिम अर्ध्दकुंभ महापर्व का आयोजन एक बड़ा और भव्य आयोजन है जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए है, उन्होंने इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित बनायें रखने के लिये राज्य शासन की तारीफ की, उन्होने कामना कि की यह आयोजन हमेशा चलता रहेगा और छत्तीसगढ़ राज्य और यहां के नागरिकों को साधु-संतों की प्रेरणा तथा आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा। राज्यपाल ने भगवान राजीव लोचन तथा कुलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की विशेष पूजा की। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में जनता को राजिम अर्ध्दकुंभ तथा महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजिम कुंभ को साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त है। इसीलिए इसकी प्रसिध्दि निरंतर बढ़ रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिवेणी संगम में दर्शनार्थियों की भीड़ और साधु-संतों की उपस्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि तीर्थ नगरी राजिम को अब ज्यादा प्रसिध्दि मिल रही है। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार शरीर को चलाने के लिए भोजन की जरूरत होती है उसी प्रकार जीवन को सफल बनाने अध्यात्म और धर्म जरूरी है। अध्यात्म के कारण ही विभिन्न विषम परिस्थितियों के बाद भी देश की एकता मजबूत बनी हुई है। श्री अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-शांति और समृध्दि की कामना की।
कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विभिन्न धर्मो और सम्प्रदायों का आस्था स्थल है। राजिम कुंभ के आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक सौहार्द्र की परम्परा और मजबूत हुई है। राजिम कुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर भक्ति भाव की धारा बहती है। विधायक महंत रामसुंदर दास ने कहा कि राजिम कुंभ के माध्यम से भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। मैं उम्मीद करता हूं कि राजिम कुंभ हर साल नई प्रतिष्ठा को प्राप्त करेगा। सांसद श्री चंदूलाल साहू ने अपने उद्बोधन में राजिम क्षेत्र की पावन महिमा की चर्चा की। राजगुरू महामण्डलेष्वर श्रीविशोकानंद जी महाराज ,महामण्डलेश्वर प्रज्ञानंद जी महाराज तथा चम्पारण्य प्राकटय पीठाधीश्वर श्री द्वारकेश लाल जी ने अपने आशीष वचन में जनता का आध्यात्मिक मार्ग दर्शन किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संतों की भी पावन उपस्थिति रही। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले,छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, विधायक श्री लेखराम साहू,पूर्व सांसद श्री पवन दीवान,जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी उपस्थित थीं। छत्तीसग़ढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आभार प्रदर्शन किया।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)