नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes

शनिवार, 27 अगस्त 2011

मैनपुर की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार माना





मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज रात यहां उनके निवास पर राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज के नेतृत्व में मैनपुर  क्षेत्र से आये ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने गरियाबंद को नया जिला बनाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार  प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री योगेश शर्मा और जिला पंचायत सदस्य श्री अमृत लाल नागेश ,रामस्वरुप साहू, कन्हैयालाल साहू, रामसुंदर साहू, दिलीप साहू, राजेन्द्र तिवारी, शेख हसन खान, वली मोहम्मद , बलिहार  और दुलार सिन्हा आदि  शामिल थे।  

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

नशामुक्ति की दिशा में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह

प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है . भारत माता वाहिनी गठन के पश्चात् महिलाएं इस दिशा में काफी सक्रीय होती जा रही है . ग्राम भोथीडीह की महिलाओं ने स्व-स्फूर्त  भारत माता वाहिनी का गठन कर जन-जागरण का काम  शुरू कर दिया है . गाँव में पू.मा.शाला के शुभारंभ तथा प्रस्तावित नए भवन के भूमिपूजन के अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं तथा  राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज को नशामुक्ति  के  बारे में बोलने का आग्रह किया . उन्होंने जगह जगह " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " के पोस्टर भी लगाये थे . इस अवसर पर श्री बजाज ने कहा कि महिलाओं ,जवानों  एवं ग्रामवासियों के सहयोग से ही गाँव नशामुक्त हो सकता है . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा. रमण सिंह ने इस पुनीत कार्य की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है अतः महिलाएं स्वयं आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं .
     सरपंच डा. संध्या तिवारी के नेतृत्व में भोथीडीह की महिलाएं अशोक बजाज की अगवानी करती हुईं .

 " नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " का बैनर
  महिलाओं को संबोधित करते हुए अशोक बजाज

  मंच का दृश्य
 मंच का दृश्य

सोमवार, 22 अगस्त 2011

पारागांव में नशामुक्ति के लिए चौपाल

समाचार/प्रेस/अभनपुर/नशामुक्ति/ 22 अगस्त 2011                 

महिलायें मुख्यमंत्री के विश्वास में खरा उतरें 
 
 
 



चौपाल 
रायपुर  / राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज ने नशामुक्ति के लिए ग्राम पारागांव  में चौपाल लगाकर महिलायों को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सतत संघर्ष करने की अपील की . उन्होंने कहा कि नशापान से व्यक्ति का शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक पतन होता है . नशाखोर व्यक्ति ना केवल स्वयं का बल्कि पूरे समाज को बर्बाद करता है . श्री बजाज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि केवल सरकार के प्रयास से ही इस बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता बल्कि इसके लिए सबको सामने आना पड़ेगा . माननीय मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने इस महान पुनीत कार्य के लिए महिलाओं पर भरोसा करके गाँव-गाँव  में भारत माता वाहिनी बनाने का फैसला किया है , अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे मुख्यमंत्री के विश्वास में खरा उतरे . उपस्थित जनसमुदाय को युधिष्ठिर चंद्राकर एवं साधना सौरज ने भी संबोधित किया . इस अवसर पर पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद गौतम , शिवराम देवांगन , तिलकराम देवांगन सहित अनेक लोंगों से जीवन भर नशापान ना करने तथा अन्य लोंगों को भी इस बुराई से दूर रहने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया . कार्यक्रम में जनपद सदस्य सोहन देवांगन , मनमोहन अग्रवाल , अकरम खां , राजेन्द्र देवांगन , उमेंद बांसवार ,कौशल  बांसवार  , शांति बाई देवांगन , मनीषा साकुरे , अवध देवांगन ,  कृष्णा देवांगन, अर्जुन बांसवार , मांगतीन यादव , बगस राम साहू , गीता निषाद मीना देवांगन , कमला देवांगन , सरस्वती साहू , राधा वर्मा , मायावती यादव , सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्तिथ थे .
 
 
  पारागांव में नशामुक्ति अभियान के कार्यक्रम में संबोधन
 नशामुक्ति अभियान में जुटी महिलाएं
 
 

अनुसुइया बनी खोल्हा की सरपंच

समाचार / हरिभूमि / चुनाव / अभनपुर /   22 अगस्त 2011 /


शनिवार, 20 अगस्त 2011

रेडियो से संस्कृति में विकृति नहीं आती --- अशोक बजाज

 भाटापारा  में 20 अगस्त 2011 को श्रोता दिवस के अवसर पर आयोजित रेडियो श्रोता सम्मेलन में अपार भीड़ उमड़ी .प्रदेश  के कोने कोने से रेडियो श्रोताओं  ने इस सम्मलेन में भाग लिया . बड़ी संख्या में आकाशवाणी के एनाउंसर भी उपस्थित थे . कार्यक्रम में मै स्वयं मुख्य अतिथि की  हैसियत  से तथा भाटापारा  के पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित  थे . इस अवसर पर वरिष्ठ रेडियो श्रोता बचकामल का विशेष रूप से सम्मान  किया गया , इसके आलावा प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक शेख हुसैन तथा गायिका रीना वैष्णव  भी सम्मानित हुए .


 रेडियो श्रोता सम्मेलन भाटापारा की चित्रमय  झांकी ----------     
















मंगलवार, 16 अगस्त 2011

महिलाएं ही नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकती है - अशोक बजाज



राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने कहा है कि भारत माता वाहिनी नशामुक्त समाज का निर्माण करेगी। यह पुनीत कार्य नारी शक्ति के संकल्प से ही संभव है, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नारी शक्ति को पहचान कर नशा मुक्ति के लिए महिलाओं पर विश्वास किया है, सभी महिलाएं भारत माता वाहिनी से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में प्राण-प्रण से जुट जाएं। उन्होने कहा कि नशामुक्त होने पर ही समाज आगे बढ़ेगा। श्री बजाज ने उक्त उदगार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुन्दरकेरा एवं उपरवारा में आयोजित भारत माता वाहिनी के संकल्प कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और गांव व समाज को नशामुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया। श्री बजाज ने इस अवसर पर उपस्थित जन-समुदाय से संकल्प पत्र भरवाया तथा भारत माता वाहिनी की सदस्यों को परिचय पत्र प्रदान किए। नशा मुक्ति अभियान के इस कार्यक्रम को लेकर गांवों में काफी उत्साह का माहौल था। जैसे ही श्री बजाज मंच पर पहुंचे लोगों ने 'नशा है खराब झन पीहू शराब' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। ग्राम वासियों ने इस आशय के नारे दीवारों पर भी लिखे है। इस अवसर पर सरपंच श्री टिकेन्द्र साहू, समिति के अध्यक्ष श्री नत्थूराम साहू, भारत माता वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती रूखमनी साहू, श्री खुमान सिंह, श्री बिसौहा साहू, श्री खगेश कुमार साहू, उपरवारा के श्री आनन्द साहू, श्री राजकुमार तारवानी, श्री संतूलाल साहू, श्री राजकुमार पटेल, श्री गजानन्द साहू, वाहिनी अध्यक्ष श्रीमती पुनौती बाई साहू एवं श्रीमती उषा किरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं स्कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे। 

स्वतंत्रता दिवस 2011की झलकियाँ


 स्वतंत्रता दिवस 2011की झलकियाँ



राज्य भंडार गृह निगम मुख्यालय रायपुर में ध्वजारोहण 
राज्य भंडार गृह निगम मुख्यालय रायपुर में समारोह
   राज्य भंडार गृह निगम अभनपुर में ध्वजारोहण
राज्य भंडार गृह निगम अभनपुर में ध्वजारोहण
 शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण- 1
 शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण - 2
  शा. कन्या उ. मा. शाला अभनपुर में समारोह
 शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण -1
शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर में ध्वजारोहण - 2
शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर में समारोह 
  शा. बजरंग दास  उ. मा. शाला अभनपुर के समारोह में स्कूली बच्चे