नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब


"न्यूज ब्लॉग में आपका स्वागत है" ..... जल है तो कल है "....." नशा हे ख़राब : झन पीहू शराब " ..... - अशोक बजाज
HTML codes

रविवार, 6 नवंबर 2011

छत्तीसगढ़ में धान उत्सव प्रारंभ

मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों से बढ़ रहा धान का उत्पादन : श्री अशोक बजाज

                                 
श्री अशोक बजाज ने ग्राम सिवनी में धान खरीदी का शुभारंभ किया 
त्तीसगढ़ की प्राथमिक सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए किसानों की चहल-पहल शुरू हो गई है। उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बेहतर इंतजाम वहां किए गए हैं।राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने धान खरीदी के विशेष अभियान के प्रथम दिवस पर कल रायपुर जिले के ग्राम सिवनी, खिलोरा, केन्द्री, अभनपुर, पी. जामगांव और सुन्दरकेरा के उपार्जन केन्द्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां किसानों से मुलाकात की और धान उपार्जन के लिए आगामी 15 फरवरी तक चलने वाले खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। श्री बजाज ने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और किसानों की मेहनत के फलस्वरूप राज्य में धान के उत्पादन में लगातार वृध्दि हो रही है। वर्ष 2010-11 में सर्वाधिक चावल उत्पादन के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 'कृषि कर्मण' पुरस्कार से नवाजा है। पिछले साल हमारे यहां की समितियों में पांच हजार करोड़ रूपए से भी ज्यादा राशि का लगभग 51 लाख मीटरिक टन धान खरीदा गया था। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने समितियों में 55 लाख मीटरिक टन धान उपार्जन का अनुमानित लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों को छह हजार करोड़ रूपए से ज्यादा राशि का भुगतान किया जाएगा। श्री बजाज ने किसानों को कार्तिक एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके साथ मार्कफेड, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और विभिन्न प्राथमिक सहकारी समितियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। जनसंपर्क छत्तीसगढ़ रायपुर

2 टिप्‍पणियां: